मां ने ली बच्ची की जान : बुरी नजर से बचाने वाले धागे से गला घोंटा, रोने का किया ड्रामा...

UPT | मां ने ली बच्ची की जान

Apr 04, 2024 19:44

पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी में झगड़ा रहता था। इसी के चलते महिला परेशान रहती थी। उसने गुस्से में आकर बच्ची के गले में पड़े धागे से उसका गला घोंट दिया...

Shahjahanpur News : शाहजहांपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, 6 महीने की बच्ची को उसकी ही मां ने मार डाला। मां ने अपनी बच्ची को बीमारी और बुरी नजर से बचाने के लिए जो धागा उसके गले में डाला था, उसी से गला कसकर मासूम को मार डाला। हत्या के समय बच्ची सो रही थी। बच्ची की चीख तक नहीं निकल पाई। पति ने पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी मां राजबेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है मामला
मामला थाना सिंधौली क्षेत्र के उल्लिया गांव का है। जहां शिवम पाल की शादी दो साल पहले थाना बंडा क्षेत्र के सिंघापुर पिमई गांव के रहने वाली राजबेटी से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उनके घर बेटी ने जन्म लिया। घर वालों ने बच्ची का नाम निहारिका रखा। इस समय उसकी उम्र महज 6 महीने की थी। शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच घरेलू मामलों को लेकर विवाद रहता था। दो साल के दौरान कई बार पत्नी ने पति के खिलाफ शिकायत भी की थी। शिवम पाल का आरोप है कि 20 मार्च को पत्नी मायके में होली मनाने गई थी। 22 मार्च को पत्नी ने बंडा थाने में पति पर मारपीट का आरोप लगाकर प्रार्थना पत्र दे दिया। जिसके चलते घर में विवाद चल रहा था। 

पुलिस ने क्या बताया
इस मामले में पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी में झगड़ा रहता था। इसी के चलते महिला परेशान रहती थी। उसने गुस्से में आकर बच्ची के गले में पड़े धागे से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद बच्ची की संदिग्ध मौत होने का नाटक किया। अपने पति के सामने रोई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी मासूम का गला घोंटने से मौत होने की पुष्टि हुई है।

Also Read