उत्तर रेलवे के बरेली जंक्शन से संचालित 04303 बरेली-दिल्ली स्पेशल पैसेंजर ट्रेन के कोच में फायर सिलेंडर लीक होने से पैसेंजर (यात्रियों) में अफरा तफरी मच गई थी। सिलेंडर लीक होने के बाद कुछ पैसेंजर कोच से कूदने लगे। यह देख अन्य यात्रियों में भी भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में काफी यात्री घायल हो गए थे।