‌Basti News : अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा संपन्न, मंडल में 56 अभ्यर्थियों ने छोड़ा एग्जाम

UPT | बस्ती।

Feb 25, 2024 19:46

उप श्रम आयुक्त बृज मोहन शर्मा ने बताया कि बस्ती में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 6 एवं कक्षा 9 में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की गई।

Basti News (संतोष कुमार तिवारी) : उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए रविवार को परीक्षा आयोजित की गई। उप श्रम आयुक्त बृज मोहन शर्मा ने बताया कि बस्ती में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 6 एवं कक्षा 9 में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा रविवार को सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक बस्ती मंडल के बस्ती, संतकबीरनगर एवं सिद्धार्थनगर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई।

उप श्रम आयुक्त ने बताया कि संतकबीरनगर में एक परीक्षा केंद्र मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद एवं सिद्धार्थनगर में एक परीक्षा केंद्र मुस्लिम इंटर कॉलेज महदेइया तथा बस्ती में कक्षा 6 के लिए दो परीक्षा केंद्र एएसएच एंड जीआरएस इंटर कॉलेज व बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज तथा कक्षा 9 के लिए एक परीक्षा केंद्र शिवहर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज बस्ती बनाए गए थे। कक्षा 6 में कुल 624 में से 588 परीक्षार्थी, इस तरह कुल 94.23 प्रतिशत उपस्थिति रही। कक्षा 9 में कुल 435 में से 415 परीक्षार्थी, अर्थात कुल 95.40 प्रतिशत उपस्थिति रही।

Also Read