शक्ति सिंह हत्याकांड : मुख्य आरोपी राना नागेश प्रताप सिंह ने किया कोर्ट में सरेंडर, स्कॉर्पियो से किया गया था अपहरण

UPT | मुख्य आरोपी राना नागेश प्रताप सिंह

Oct 07, 2024 13:52

बस्ती जिले के बहुचर्चित शक्ति सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपी और भाजपा नेता राना नागेश प्रताप सिंह ने बस्ती जिला कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।

Basti News : बस्ती जिले के बहुचर्चित शक्ति सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपी और भाजपा नेता राना नागेश प्रताप सिंह ने बस्ती जिला कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस इस हत्याकांड में पहले ही दो अन्य आरोपियों, रवि प्रताप सिंह और शैलेष सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। इन दोनों को 3 अक्टूबर की सुबह फुटहिया ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया था, जब वे अयोध्या की ओर भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने इस घटना में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी को भी बरामद कर लिया है।

ये भी पढ़ें- इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला : नवरात्र के दौरान भी मना सकते उर्स, कहा- दूसरे धर्म को आयोजन को रोका नहीं जा सकता

15-15 हजार के इनामी आरोपी गिरफ्तार
नगर थाना प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों रवि प्रताप सिंह और शैलेष सिंह पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। ये दोनों शक्ति सिंह के अपहरण और हत्या में मुख्य रूप से शामिल थे। 24 सितंबर को शक्ति सिंह का अपहरण कर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है, जिससे इस हत्याकांड की कड़ियाँ धीरे-धीरे जुड़ रही हैं।

स्कॉर्पियो से किया गया था अपहरण
पुलिस की जानकारी के मुताबिक, शक्ति सिंह का अपहरण सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी से किया गया था। अपहरण के बाद शक्ति सिंह की हत्या कर उसका शव एक बोरे में भरकर सरयू नदी में फेंक दिया गया। इससे पहले पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल एक अन्य आरोपी मनोज को भी गिरफ्तार किया था, जो दुबौलिया के फेंसा गांव का निवासी है।



अपहरण और हत्या की साजिश
मृतक के भाई विक्रम प्रताप सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि 24 सितंबर की शाम को उनका भाई शक्ति सिंह गांव के ही रवि सिंह और शैलेष सिंह के साथ एक अंतिम संस्कार में गया था, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। 25 सितंबर की शाम को परिवार को सूचना मिली कि कुछ लोग शक्ति सिंह के साथ मारपीट कर रहे थे। बाद में यह पुष्टि हुई कि शक्ति सिंह का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी।

ये भी पढ़े : इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, नवरात्र के दौरान भी मना सकते उर्स

Also Read