Basti News : देश की आजादी में अविस्मरणीय है सुभाष चंद्र बोस का योगदान

Uttar Pradesh Times | सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Jan 23, 2024 18:29

क्लब के संस्थापक राजेश चित्रगप्त ने कहा कि नेताजी का बस चलता तो भारत कुछ वर्षों पहले ही आजाद हो गया होता। उनका अदम्य साहस युवाओं के प्रेरणास्रोत है।

Basti News (संतोष कुमार तिवारी) : चित्रांश क्लब ने स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस को मंगलवार को उनकी जयंती अवसर पर याद किया। जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव के आह्वान पर एकत्रित हुए क्लब के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने फौव्वारा तिराहा स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और नारे लगाए। अविनाश श्रीवास्तव ने कहा देश की आजादी में नेताजी का योगदान अविस्मरणीय है।

युवाओं के प्रेरणास्रोत रहेंगे सुभाष चंद्र 
क्लब के संस्थापक राजेश चित्रगप्त ने कहा कि नेताजी का बस चलता तो भारत कुछ वर्षों पहले ही आजाद हो गया होता। उनका अदम्य साहस युवाओं के प्रेरणास्रोत है। इस मौके पर राजेश श्रीवास्तव, अनिल पाण्डेय, अजय श्रीवास्तव, दीपू श्रीवास्तव, रत्नाकर श्रीवास्तव, जी रहमान, मुजीब अंसारी, नवीन श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, शेष नरायन गुप्ता, हरीराम चौधरी, राजेश मिश्रा, अनूप मिश्रा, अशोक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

 

Also Read