Chitrakoot News : छात्रा ने लगाया प्रधान व सहयोगी पर छेड़खानी का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Jun 28, 2024 21:49

चित्रकूट में सरधुआ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने शुक्रवार को मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें छात्रा ने...

Chitrakoot News : चित्रकूट में सरधुआ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने शुक्रवार को मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें छात्रा ने प्रधान और उसके एक सहयोगी पर छेड़छाड़ करने और दुष्कर्म करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद एसएसपी ने संबंधित थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए है।  

गाड़ी में दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप
छात्रा ने आरोप लगाया कि तीन दिन पूर्व वह अपने घर में थी। रात में प्रधान व उसका सहयोगी गाड़ी लेकर आए। बताया कि उसकी मां की सहमति से उसे जबरन घर से ले जाकर गाड़ी में बैठा दिया। आरोप है कि रास्ते में उसके साथ दोनों छेडखानी करते रहे। इसके बाद गाड़ी रोककर दुष्कर्म का प्रयास भी किया, लेकिन उसके विरोध करने पर धमकी देते हुए प्रधान अपने घर ले गया। रात भर प्रधान व उसका सहयोगी वहां रहे। इसके बाद सुबह होते ही वह भाग कर घर आ गई। छात्रा ने आरोप लगाया कि थाने में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एसपी से न्याय दिलाने की मांग की है।

थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी
एसपी अरूण कुमार सिंह ने सरधुआ थाना प्रभारी से मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई कराने के लिए कहा है। सरधुआ थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि पीडि़ता ने कोई तहरीर थाने में नहीं दी है। शुक्रवार को मामले की जानकारी मिली है। किशोरी की बताई घटना व उसकी बातों की जांच कराई जा रही है। अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो रहा है।

Also Read