विश्व योग दिवस : गोंडा में बड़ी संख्या में लोगों ने किया योगाभ्यास, कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारंभ

UPT | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगाभ्यास करते लोग।

Jun 22, 2024 02:10

दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज गोंडा जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी नगर पंचायत और ग्राम पंचायत में भी लोगों ने योगाभ्यास किया। जिला मुख्यालय पर पीएसी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट...

Gonda News : दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज गोंडा जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी नगर पंचायत और ग्राम पंचायत में भी लोगों ने योगाभ्यास किया। जिला मुख्यालय पर पीएसी ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री अरविंद राजभर और जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने किया। इसके बाद सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों को योग शिक्षक आदर्श मिश्रा ने योगाभ्यास कराया। उन्होंने लोगों को योग के महत्व के बारे में भी बताया। 

पूरे जिले में लोगों ने किया योगाभ्यास
गोंडा जिला मुख्यालय पर पीएसी ग्राउंड समेत जिले के सभी ब्लॉक परिसरों, नगर पंचायत, और ग्राम पंचायतों में योगाभ्यास किया गया। इसके लिए जिला प्रशासन ने पहले से ही सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर एक सप्ताह तक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन कर अधिकारियों को योग सिखाया गया था। गर्मी के चलते जिला प्रशासन द्वारा सभी जगह पर पर्याप्त मात्रा में पेयजल की व्यवस्था की गई थी। साथ ही डॉक्टरों की टीम भी तैनात थी। 

डीएम ने बताए योग के फायदे
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि हम लोगों ने ग्राम पंचायत स्तर तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया है। काफी संख्या में लोगों ने जिला मुख्यालय पर आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। लोगों को किसी भी प्रकार के रोग नहीं होते हैं। इसलिए लोगों को नियमित योग करना चाहिए। योग करने के बहुत सारे फायदे हैं।

Also Read