बहराइच न्यूज : चुनावी रंजिश में प्रधान के ससुर की पीट-पीटकर हत्या, सात लोगों पर एफआईआर दर्ज

UPT | परिजनों में छाया मातम

Apr 05, 2024 11:14

देश में लोकसभा चुनाव होने में कुछ ही दिन बाकी है। चुनाव को लेकर बहराइच जिले में भी राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई है। इसी बीच चुनावी रंजिश में बदमाश हत्या....

Short Highlights
  • सात आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज 
  • चुनावी रंजिश में आरोपियों ने घटना को दिया अंजाम
Bahraich News : देश में लोकसभा चुनाव होने में कुछ ही दिन बाकी है। चुनाव को लेकर बहराइच जिले में भी राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई है। इसी बीच चुनावी रंजिश में बदमाश हत्या की घटना को अंजाम दे रहे है। जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेठिया की ग्राम प्रधान के ससुर को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग फसल की रखवाली करने के लिए खेत में गए थे। 

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, आरती देवी ग्राम पंचायत नेठिया के मजरा भागीरथपुरवा की ग्राम प्रधान हैं। प्रधान के ससुर राम प्रसाद चौहान बुधवार की रात खेत में लगी गेहूं की फसल की रखवाली करने के लिए खेत गए थे। इसी बीच पूर्व प्रधान अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचे। वहीं पूर्व प्रधान ने साथियों के साथ राम प्रसाद पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी वहां से भाग निकले। सुबह राम प्रसाद जब घर नहीं पहुंचे तो घरवालों ने खेत की तरफ खोजबीन करने लगे। जहां उन्हें खून से लथपथ देख लोगों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने घायल बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति है।
 
सात आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज 
 घटना की सूचना पर थाना प्रभारी नवीन सिंह टीम के साथ गांव पहुंचे और घटना के बारे में लोगों से पूछताछ की। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नवीन सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर नामजद सात आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है। घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

घर में छाया मातम
राम प्रसाद चौहान की मौत की खबर सुनते ही पूरे घर में कोहराम मच गया। राम प्रसाद की पत्नी सुखिया अचेत होकर गिर गई। पत्नी सुखिया ने आरोप लगाते हुए बताया की उनके पति को पूर्व प्रधान अनूप शुक्ला, श्रीचंद, मोटे उर्फ नागेंद्र, आनंद, विवेक, अभिषेक और परमा ने लाठी-डंडे से बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला।

Also Read