बहराइच में भाजपा ने मारी हैट्रिक : आनंद कुमार ने सपा प्रत्याशी को 64227 वोटों से हराया, जानें इस सीट के नए सांसद की कहानी

UPT | बहराइच में भाजपा ने मारी हैट्रिक

Jun 04, 2024 20:37

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम घोषित हो चुके हैं। बहराइच लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी आनंद कुमार ने जीत हासिल की है। भारत-नेपाल सीमा से लगी बहराइच सीट पर भाजपा ने लगातार तीसरी बार कमल खिलाया है...

Bahraich News : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम घोषित हो चुके हैं। बहराइच लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी आनंद कुमार ने जीत हासिल की है। भारत-नेपाल सीमा से लगी बहराइच सीट पर भाजपा ने लगातार तीसरी बार कमल खिलाया है। आनंद कुमार ने सपा प्रत्याशी को 64227 वोटों से हराया है। लोकसभा चुनाव 2024 में आनंद कुमार ने 518802 मत और सपा प्रत्याशी रमेश चंद्र ने 454575 मत हासिल किए हैं। वहीं बसपा प्रत्याशी डॉ. ब्रजेश कुमार 50448 वोटों पर सिमट कर रह गए हैं।

कौन हैं आनंद कुमार गोंड
आनन्द कुमार गोंड बहराइच सीट से मौजूदा सांसद अक्षयवर लाल गोंड के इकलोते बेटे हैं। इन्होंने एमबीए और पीएचडी की पढ़ाई की है। पिता की राजनीतिक विरासत डॉ. आनंद ही संभाल रहे थे। पेशे से वह व्यापारी भी हैं। आनन्द कुमार गोंड 50 वर्ष के हैं। वह बहराइच की कई सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े हैं। 

लगातार मार रही बाजी भाजपा
2019 में आनंद कुमार के पिता अक्षयवर लाल गोंड ने बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल की थी। उन्हें 5 लाख 25 हजार 982 वोट मिले थे। दूसरे पर सपा के शब्बीर अहमद थे, जिन्हें 3 लाख 97 हजार वोट मिले थे। कांग्रेस से सावित्री बाई फूले मैदान में थीं, जिन्हें 34 हजार 454 वोट मिले थे। 2014 में भाजपा से साध्वी सावित्री बाई फूले ने जीत हासिल की थी। उन्होंने सपा के शब्बीर अहमद को तकरीबन 95 हजार वोटों के अंतर से हराया था। शब्बीर अहमद को 3 लाख 36 हजार वोट मिले थे जबकि सावित्री बाई फूले को 4 लाख 32 हजार वोट मिले थे।

Also Read