दुस्साहस : मामूली बात पर ई रिक्शा चालक की ईंट से कूंचकर हत्या, जान निकलने तक आरोपी करता रहा वार

UPT | परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Feb 06, 2024 20:22

कैसरगंज थाने के दिकौली कलां निवासी ई रिक्शा चालक प्रवेश राव (25 वर्ष) पुत्र रामसेवक मंगलवार को दोपहर बाद  करीब पौने चार बजे हरनी चौराहा पर सवारी का इंतजार कर रहा था। इसी बीच प्रवेश का पड़ोसी गंगा (27 वर्ष) पुत्र ननकऊ वहां पहुंचा। किसी बात पर अचानक दोनों में विवाद शुरू हो गया।

Bahraich News (मनोज कुमार) : जिले के कोतवाली कैसरगंज इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर दिनदहाड़े एक ई-रिक्शा चालक की एक युवक ने ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी। आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने कुछ देर बाद उसे पकड़ लिया।  

क्या है पूरा मामला
कैसरगंज थाने के दिकौली कलां निवासी ई रिक्शा चालक प्रवेश राव (25 वर्ष) पुत्र रामसेवक मंगलवार को दोपहर बाद  करीब पौने चार बजे हरनी चौराहा पर सवारी का इंतजार कर रहा था। इसी बीच प्रवेश का पड़ोसी गंगा (27 वर्ष) पुत्र ननकऊ वहां पहुंचा। किसी बात पर अचानक दोनों में विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गंगा ने प्रवेश के चेहरे पर ताबड़तोड़ ईंट व पत्थर से प्रहार करना शुरू कर दिया। गंगा तब तक प्रवेश पर वार करता रहा जब तक प्रवेश की मौत नहीं हो गई। दिनदहाड़े बीच चौराहे यह घटना हो रही थी, लेकिन कोई भी विवाद को सुलझाने का प्रयास नहीं किया। कुछ लोग तो वीडियो बनाने में लगे रहे। 

क्या कहा पुलिस ने
अपर पुलिस अधीक्षक बहराइच पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त ने मृतक से कैसरगंज जाने की बात कही थी और उसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। जिसके बाद अभियुक्त ने दिन दहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया। 
 

Also Read