बहराइच में दिल दहला देने वाली घटना : बहन की फावड़े से काटकर हत्या, भाई की पेड़ से लटकी मिली लाश, मचा हड़कंप

UPT | घटना स्थल पर जांच करती पुलिस और अधिकारी

Apr 14, 2024 15:07

बहराइच जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवती की घर के अंदर फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। वहीं उसके भाई की लाश घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ से लटकी हुई मिली। युवती की हत्या और उसके भाई की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

Bahraich News : बहराइच जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवती की घर के अंदर फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। वहीं उसके भाई की लाश घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ से लटकी हुई मिली। युवती की हत्या और उसके भाई की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस मामले की सूचना गांव के लोगों ने पुलिस को दी। जहां मौके पर पहुंची पुलिस और अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उधर मृतकों के परिवार वाले भी गांव से गायब हो गए। मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।  
 
यह है पूरा मामला
बता दें कि यह पूरा मामला बहराइच जिले के खैरी घाट थाना क्षेत्र के गांव थैलिया बदुवापुर का है। जहां गांव में रहने वाली श्यामा देवी (15) की शनिवार की देर रात फावड़े से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। जिसके बाद घर से थोड़ी ही दूरी पर उसके भाई मुंशीलाल का बबूल के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला। जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। वहीं बताया जा रहा है कि घटना के बाद से मृतक का बड़ा भाई, मां और भाभी गांव से गायब हैं। गांव के लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष खैरी घाट संजय सिंह मौके पर पहुंचे उन्होंने इसकी जानकारी अपने अधिकारी पुलिस अधीक्षक को दी।

जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
जानकारी के अनुसार सीओ व एसपी वृंदा शुक्ला मय फोर्स मौके पर पहुंचीं और घटना की पूरी जानकारी ली। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि चौकीदार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया यह लगता है कि आपसी विवाद में भाई ने पहले बहन की हत्या कर दी और फिर बाद में खुद ने आत्महत्या कर ली। लेकिन जांच के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है। दोनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मृतकों का बड़ा भाई, उनकी भाभी और मां घटना के बाद से गायब हैं। पूछताछ के लिए उनकी तलाश की जा रही है। फिलहाल गांव में दो मौत से मातम का माहौल है। हर कोई इस घटना को लेकर हैरान है। माना यह भी जा रहा है कि युवती की हत्या और युवक के फांसी पर लटकने के पीछे कोई बड़ी कहानी है। जिसका पता लगाने के लिए परिवार वालों का मिलना जरूरी है।

Also Read