Panchayat by elections : 33 पदों पर हुए पंचायत उपचुनाव के परिणाम घोषित, दिए गए जीत के प्रमाण पत्र

UPT | जीत का प्रमाण पत्र लेते हुए

Aug 08, 2024 21:22

गोंडा जिले में 33 पदों पर हुए पंचायत उपचुनाव के गुरूवार को चुनावी परिणाम मतगणना के बाद घोषित कर दिए गए हैं। परसपुर चतुर्थ जिला पंचायत सीट से...

Gonda News : गोंडा जिले में 33 पदों पर हुए पंचायत उपचुनाव के गुरूवार को चुनावी परिणाम मतगणना के बाद घोषित कर दिए गए हैं। परसपुर चतुर्थ जिला पंचायत सीट से भाजपा समर्थित प्रत्याशी रेनू दुबे 2530 वोटों से विजई घोषित की गई हैं। रेनू दुबे को 10067 और प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी ओमप्रकाश मिश्र को 7537 वोट मिले हैं। बीते साल रेनू दुबे के पति बिन्नू दुबे की चुनावी रंजिश को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

ये चुने गए क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित 
वहीं मनकापुर के वार्ड संख्या 77 से राबिया खातून, पंडरीकृपाल विकासखंड के वार्ड संख्या 19 से पूजा मिश्रा, मुजेहना विकासखंड के वार्ड संख्या चार से रोजा उर्फ आयशा, इटियाथोक विकासखंड के वार्ड संख्या 3 से ननका देवी और वजीरगंज विकासखंड के वार्ड संख्या 85 से हरीश यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

साहिबपुर की प्रधान बनीं रूबी
बालीपुर ग्राम पंचायत से रेखा देवी, सरांवा ग्राम पंचायत से रेनू मिश्रा, खानपुर ग्राम पंचायत से लीलावती और साहिबपुर ग्राम पंचायत से रूबी सिंह ग्राम प्रधान के पद पर विजई हुई हैं। गोंडा जिला अधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि सभी जगह पर सकुशल पंचायत चुनाव की मतगणना संपन्न हो गई है। सभी चुनावी परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। सभी लोगों को जीत का प्रमाण पत्र भी दिया गया है। कहीं भी किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई है।

Also Read