Deoria News : मनरेगा में लूट का कारोबार, मृतक मजदूर के नाम पर दो साल तक होता रहा भुगतान

UPT | प्रतीकात्मक फोटो

May 27, 2024 00:13

जिले से मनरेगा से जुड़ा मामला सामने आया है। लार ब्लॉक के ग्राम पंचायत खरदहा नीलकंठ के रहने वाले स्वामी नाथ शर्मा पुत्र प्रह्लाद शर्मा के नाम से मनरेगा का जॉब कार्ड (Job Card) बना था।

Deoria News : जिले से मनरेगा से जुड़ा मामला सामने आया है। लार ब्लॉक के ग्राम पंचायत खरदहा नीलकंठ के रहने वाले स्वामी नाथ शर्मा पुत्र प्रह्लाद शर्मा के नाम से मनरेगा का जॉब कार्ड (Job Card) बना था। बताया जा रहा है कि जब स्वामी नाथ जीवित थे तो मनरेगा में काम किया करते थे। उन्हें मनरेगा की मजदूरी प्राप्त होती थी। 

खाते में तीन बार किया गया भुगतान
हालांकि, करीब तीन साल पहले फरवरी 2021 में उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु के दो साल बाद 2023 के मई और जून महीने में मनरेगा के तीन प्रोजेक्ट में मजदूरी का पैसा भुगतान किया गया है। जो कि 2990, 2530 और 1840 रूपये खाते में भुगतान किया गया है। लेकिन अब इस योजना में सवाल यह उठता है कि स्वामी नाथ की मौत जब दो साल पहले हो चुकी है, तो उन्होंने कैसे मजदूरी की और बिना जांच-पड़ताल के कैसे पेमेंट हो गया।

दोषियों से कराई जाएगी रकम की भरपाई 
सबसे खास बात यह है कि दो साल तक मृतक के नाम पर रकम हड़पने का खेल जारी रहा। इसके बारे में किसी को भनक तक नहीं लगी। लेकिन अब इसकी गहराई से छानबीन की जाए तो बैंक के कर्मचारी भी इसके दायरे में आ सकते हैं। मामले के उजागर होने पर मनरेगा उपयुक्त आलोक पांडेय ने बताया कि मृतक के नाम पर पेमेंट का मामला गंभीर है। मामले की जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जो लोग दोषी पाये जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दोषियों से रकम की भरपाई कराई जाएगी।

उपयुक्त मनरेगा ने दिए जांच के आदेश
देवरिया जिले की एक ग्राम पंचायत में मनरेगा में पंजीकृत मजदूर की मौत के बाद भी उसके नाम पर पेमेंट होता रहा। बताया जा रहा है कि दो साल तक मनरेगा में भ्रष्टाचार का खुला खेल होता रहा। वहीं विभाग के जिम्मेदार अधिकारी गहरी नींद में चैन की सांस लेते रहे। मामले के खुलासे के बाद उपयुक्त मनरेगा ने जांच के आदेश दिए हैं।

Also Read