Gorakhpur News : शहर में दो दिन में चार सभाएं करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जानें कार्यक्रम...

Uttar Pradesh Times | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

Jan 04, 2024 15:17

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 और 7 जनवरी को गोरखपुर शहर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत चार स्थानों पर आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। सूरजकुंड में मुख्यमंत्री विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

Gorakhpur News (अमित श्रीवास्तव) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 और 7 जनवरी को गोरखपुर शहर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत चार स्थानों पर आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। सूरजकुंड में मुख्यमंत्री विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी विकसित भारत संकल्प यात्रा के महानगर संयोजक रमेश प्रताप गुप्ता ने दी। 
  उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ ही मुख्यमंत्री उपस्थित लोगों को विकास योजनाओं का लाभ भी देंगे। 6 जनवरी को सीएम योगी संझाई वार्ड में विकसित भारत संकल्प यात्रा में हिस्सा लेंगे। उसके बाद दोपहर में सूरजकुंड स्थित निरंकारी भवन के पास विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। 7 जनवरी को राप्ती नगर और झरना टोला अस्तित्व नीना थापा इंटर कॉलेज परिसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे।
 

Also Read