शहर में मुख्यमंत्री : खिचड़ी मेले के बाद तेजी से हो फ्लाईओवर का निर्माण  

Uttar Pradesh Times | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Jan 06, 2024 18:54

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया है कि बरगदवा-भगवानपुर फ्लाईओवर के निर्माण कार्य को खिचड़ी मेले के बाद तेजी से किया जाए। रेलवे क्रॉसिंग पर पुल का निर्माण चारो लेन के सितंबर 2024 तक पूरा कर लिया जाए।

Gorakhpur News (अमित श्रीवास्तव) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया है कि बरगदवा-भगवानपुर फ्लाईओवर के निर्माण कार्य को खिचड़ी मेले के बाद तेजी से किया जाए। रेलवे क्रॉसिंग पर पुल का निर्माण चारो लेन के सितंबर 2024 तक पूरा कर लिया जाए।

बिजली के पोल हटाने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार दोपहर को बरगदवा-भगवानपुर फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की प्रगति का मौके पर जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फ्लाई ओवर के मैप का अवलोकन भी किया। उन्होंने निर्माण कार्य मे तेजी लाने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कहा कि जल्द से जल्द मार्ग में पड़ने वाले विद्युत पोलों को हटवाने की व्यवस्था कर ली जाए। खिचड़ी मेले के बाद यहां कार्य युद्ध स्तर पर नजर आना चाहिए। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान रेलवे की तरफ से बताया गया कि फ्लाई ओवर के मार्ग में आने वाले रेलवे क्रासिंग पर सितंबर 2024 तक दो लेन का पुल तैयार हो जाएगा। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवधि तक कार्य मे तेजी लाकर चार लेन पुल तैयार करने के प्रयास होने चाहिए।
 

Also Read