Deoria News : ससुराल आए व्यक्ति की गला काटकर हत्या, जानें वारदात के पीछे की वजह...

UPT | घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।

Jul 22, 2024 10:28

खबर यूपी के देवरिया जनपद से है, जहां मदनपुर में ससुराल आए गोरखपुर के व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई। संपत्ति विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। गोरखपुर के गोला बाजार के छोटी...

Deoria News : खबर यूपी के देवरिया जनपद से है, जहां मदनपुर में ससुराल आए गोरखपुर के व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई। संपत्ति विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। गोरखपुर के गोला बाजार के छोटी बेउरी निवासी 43 वर्षीय अच्छे लाल पासवान की देवरिया के मदनपुर के टड़वा गांव में चतुरी के घर ससुराल है। अच्छे लाल एक सप्ताह पूर्व पत्नी व बच्चों के साथ ससुराल आए थे। रविवार की रात नौ बजे वह घर के बाहर टहलने निकले थे। घर से कुछ दूरी पर अज्ञात हमलावरों ने उनका गला रेत दिया। 

घटना के पीछे जमीनी विवाद!
मदनपुर के टड़वा गांव में ससुराल आए अच्छे लाल की हत्या के पीछे उसके घर में भाई और पिता से जमीन का विवाद होना बताया जा रहा है। अच्छे लाल मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। वह अगले सप्ताह मुंबई जाने वाला था। उसका घर में बंटवारे को लेकर विवाद बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, इस विवाद में उसे हत्या की धमकी मिली थी। पत्नी केवली देवी ने पुलिस को परिवार में जमीन के विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया। 

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ अंशुमन श्रीवास्तव समेत अन्य थानों की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। स्वजन से पूछताछ में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। एसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Also Read