फिर मिली जिम्मेदारी : अरुण बने ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष

Uttar Pradesh Times | अरुण कुमार मिश्र।

Jan 19, 2024 17:32

उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ जनपद देवरिया के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष योगेश्वर राव ने बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

Deoria news (बैकुंठ नाथ शुक्ल) :  उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश महामंत्री अनिल द्विवेदी ने संघ के प्रदेश प्रवक्ता व जिले के परसिया मिश्र निवासी अरुण कुमार मिश्र को जनपद देवरिया का जिला अध्यक्ष नामित किया है।

रोजगार सेवकों के समस्याओं को हो समाधान 
उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ जनपद देवरिया के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष योगेश्वर राव ने बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके कारण प्रदेश अध्यक्ष भूपेश कुमार सिंह के सहमति से प्रदेश महामंत्री अनिल द्विवेदी ने अरुण कुमार मिश्रा को देवरिया का जिला अध्यक्ष नामित करते हुए निर्देश दिया है की जनपद में संगठन को सुचारू रूप से चलाने व ग्राम रोजगार सेवकों की समस्याओं का समाधान हो। अरुण मिश्र के जिलाध्यक्ष नामित होने पर पूर्व राज्यमंत्री नीरज शाही, ब्लॉक प्रमुख सदर पवन कुमार जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अजय सिंह, खंड विकास अधिकारी राजीव गुप्ता, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी शिवकुमार राव, ग्राम प्रधान गण बृजकिशोर राव, अमरजीत गिरी, अम्बरीष श्रीवास्तव सहित तमाम लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
 

Also Read