मनरेगा का पैसा न दिए जाने पर ग्राम प्रधानों ने किया प्रदर्शन : भटनी ब्लॉक के मुख्य गेट और कमरों पर लगाया ताला

UPT | भटनी ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन करते ग्राम प्रधान।

Sep 03, 2024 19:05

देवरिया में भटनी ब्लॉक परिसर में ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक के मुख्य द्वार और अन्य कमरों को ताला बंद कर दिया। इस घटना के दौरान ब्लॉक के सभी कर्मचारी और अधिकारी मुख्य गेट के बाहर खड़े रहने को मजबूर हो गए।

Deoria News : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में भटनी ब्लॉक परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक के मुख्य द्वार और अन्य कमरों को ताला बंद कर दिया। इस घटना के दौरान ब्लॉक के सभी कर्मचारी और अधिकारी मुख्य गेट के बाहर खड़े रहने को मजबूर हो गए।

1.80 लाख रुपये की धनराशि तकनीकी खराबी के कारण दूसरे विकास खंड में चली गई 
ग्राम प्रधानों का आरोप है कि मनरेगा की सामग्रियों के लिए आवंटित की गई करीब 1.80 लाख रुपये की धनराशि तकनीकी खराबी के कारण दूसरे विकास खंड में चली गई है। इस वजह से भटनी विकास खंड के लिए कोई राशि उपलब्ध नहीं कराई गई, जिससे ग्राम प्रधानों में गहरा आक्रोश है। 

18 महीनों से कोई धनराशि उपलब्ध नहीं कराने का आरोप 
प्रदर्शन कर रहे ग्राम प्रधानों ने बताया कि पिछले 18 महीनों से उनके ब्लॉक में कोई धनराशि उपलब्ध नहीं कराई गई है, जिससे वेंडरों को भुगतान करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे अपने विरोध को और तेज करेंगे। 

ग्राम प्रधानों का यह विरोध प्रदर्शन प्रशासन के लिए एक गंभीर संदेश है कि विकास कार्यों में देरी और धनराशि की कमी जैसी समस्याओं को तुरंत सुलझाने की जरूरत है। 

Also Read