Deoria News : छेना मिठाई में मिलावट की बात छोड़िए, अब तो गोल मिर्च के नमूने भी जांच में हो रहे फेल

UPT | खाद्य पदार्थों का नमूना लेती खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम।

Feb 21, 2024 22:21

सोनूघाट में खाद्य पदार्थों में मिठाइयां, बर्फी, पेड़ा खाद्य तेल व मसाले की जांच की गई। जिसमें छेना मिठाई तथा मसाले में गोल मिर्च मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। इसी प्रकार गड़ेर चौराहे पर भी लगभग 14 खाद्य पदार्थों की जांच हुई।

Short Highlights
  • फूड सेफ्टी ऑन व्हील के माध्यम से सोनूघाट व गड़ेर चौराहे पर लिए गए 26 खाद्य पदार्थों के नमूने
  • जांच में तीन नमूने मिले मानक के विपरीत
Deoria News (बैकुंठ नाथ शुक्ल) : अगर आप खाने-पीने का सामान खरीदने जा रहे हैं तो विशेष सावधानी बरतें। कारण कि खोया, मिठाई, बेसन आदि में मिलावट तो हो ही रही है, गोल मिर्च में भी मिलावटखोर गड़बड़ी कर रहे हैं।आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से फूड सेफ्टी ऑन व्हील (एफएसडब्ल्यू) के माध्यम से बुधवार को सोनूघाट व गड़ेर बाजार में 26 खाद्य पदार्थों का परीक्षण किया गया। इसमें तीन खाद्य पदार्थ मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। 

सोनूघाट में खाद्य पदार्थों में मिठाइयां, बर्फी, पेड़ा खाद्य तेल व मसाले की जांच की गई। जिसमें छेना मिठाई तथा मसाले में गोल मिर्च मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। इसी प्रकार गड़ेर चौराहे पर भी लगभग 14 खाद्य पदार्थों की जांच हुई। यहां भी गोल मिर्च मानक के अनुरूप नहीं मिला। दूसरी टीम ने बेबी फूड और न्यूट्रास्यूटिकल जैसे खाद्य पदार्थ की जांच के अभियान में मेन रोड सलेमपुर में जूनियर हॉरलिक्स का नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मानवेंद्र ने एकत्रित किया। वूमेन हॉर्लिक्स का नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम वर्मा ने एकत्रित किया। सलेमपुर तहसील से ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने नेस्ले ब्रांड सेरेलैक व्हीट एप्पल (बेबी फूड) का नमूना एकत्रित किया।
 

Also Read