Deoria News : दस साल पहले किशोरी को अगवा कर किया था दुष्कर्म, अब कोर्ट ने सुनाई ये सजा...

UPT | जिला एवं सत्र न्यायालय, देवरिया।

Aug 29, 2024 15:18

खबर यूपी के जनपद देवरिया से है, जहां बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्ष पहले हुई किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना में न्यायालय का फैसला आया है। विशेष न्यायाधीश पाक्सो वीरेन्द्र सिंह की अदालत ने सुनवाई के...

Deoria News : खबर यूपी के जनपद देवरिया से है, जहां बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्ष पहले हुई किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना में न्यायालय का फैसला आया है। विशेष न्यायाधीश पाक्सो वीरेन्द्र सिंह की अदालत ने सुनवाई के दौरान दोषी पाए जाने पर आरोपी को 10 वर्ष की कैद की सजा सुनाई है।

ये है पूरा मामला
विशेष अभियोजक हरिदत्त मिश्र व संपूर्णानंद तिवारी ने बताया कि बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी सात अगस्त 2014 को लकड़ी लाने के लिए बाग में गई थी। ईंट-भट्ठे पर कार्य करने वाला राजकुमार उसे बहला-फुसलाकर सहजनवा स्थित ईंट भट्ठे पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शाम तक किशोरी के वापस न आने पर पिता ने खोजबीन शुरू की। मामले में 12 अगस्त 2014 को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

अदालत ने दोषी ठहराया
पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर बयान दर्ज कराया। जिसमें दुष्कर्म के आरोप की पुष्टि होने पर धारा 376 भादवि की बढ़ोतरी की गई। उभय पक्ष के तर्कों और साक्ष्यों के अवलोकन के पश्चात अदालत ने पाया कि राजकुमार ने किशोरी को बहला फुसलाकर कर अपहरण किया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। अदालत ने उसे 10 वर्ष की कैद की सजा सुनाई। उस पर 35,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। 

Also Read