Gorakhpur News : इन ट्रेनों का बदल गया मार्ग, घर से निकलने से पहले जानें नया शेड्यूल...

UPT | बदल गया ट्रेनों का शेड्यूल।

Apr 02, 2024 10:39

रेलवे प्रशासन ने लखनऊ जं., मानक नगर एवं ऐशबाग-मानक नगर के मध्य सीमित ऊंचाई के सब-वे (आरओबी) के डिस्मेन्टल किये जाने के कारण कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। कुछ के मार्ग में परिवर्तन किया गया है... 

Gorakhpur News : रेलवे प्रशासन ने लखनऊ जं., मानक नगर एवं ऐशबाग-मानक नगर के मध्य सीमित ऊंचाई के सब-वे (आरओबी) के डिस्मेन्टल किये जाने के कारण कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। कुछ के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। 

इन ट्रेनों के रूट में बदलाव 
  • गोरखपुर से 04, 05 एवं 07 अप्रैल, 2024 को चलने वाली 12511 गोरखपुर-कोचुवेली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मल्हौर-लखनऊ-मानक नगर के रास्ते चलाई जायेगी। 
  • कोचुवेली से 02 एवं 03 अप्रैल, 2024 को चलने वाली 12512 कोचुवेली-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मानक नगर-लखनऊ-मल्हौर के रास्ते चलाई जायेगी। 
  • गोरखपुर से 04 अप्रैल, 2024 को चलने वाली 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मल्हौर-लखनऊ-मानक नगर के रास्ते चलाई जायेगी। 
  • यशवंतपुर से 03 अप्रैल, 2024 को चलने वाली 22534 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मल्हौर-लखनऊ-मानक नगर के रास्ते चलाई जायेगी। 
  • छपरा से 05 अप्रैल, 2024 को चलने वाली 22531 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मल्हौर-लखनऊ-मानक नगर के रास्ते चलाई जायेगी। 
  • गोरखपुर से 06 अप्रैल, 2024 को चलने वाली 12591 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मल्हौर-लखनऊ-मानक नगर के रास्ते चलाई जायेगी। 
  • गोरखपुर से 08 अप्रैल, 2024 को चलने वाली 22533 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मल्हौर-लखनऊ-मानक नगर के रास्ते चलाई जायेगी। 
  • बरौनी से 08 अप्रैल, 2024 को चलने वाली 12521 बरौनी-एर्णाकुलम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मल्हौर-लखनऊ-मानक नगर के रास्ते चलाई जायेगी। 

नियंत्रण
  • 12107 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीतापुर एक्सप्रेस 04 अप्रैल, 2024 को उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर 1.10 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
  • 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जं. एक्सप्रेस 07 एवं 09 अप्रैल, 2024 को उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर 25 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

रि-शिड्यूलिंग
  • आगरा फोर्ट से 06, 08 अप्रैल, 2024 को चलने वाली 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जं. एक्सप्रेस आगरा फोर्ट से 60 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।

शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन
  • 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जं. एक्सप्रेस 04 एवं 05 अप्रैल, 2024 को उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी।
  • 12179 लखनऊ जं.-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस 04 एवं 05 अप्रैल, 2024 को उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन से चलाई जायेगी।

Also Read