लोकसभा चुनाव : महाराजगंज में कांग्रेस नेता दिग्विजय-सिंह ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित, भाजपा पर जमकर साधा निशाना

UPT | दिग्विजय सिंह ने जनसभा को संबोधित किया।

May 19, 2024 17:58

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और बाबा की चुटकी ली उन्होंने कहा कि महाराज जी की सरकार में लूट की खुली छूट है थाने तहसील बिक जा रहे हैं।

Maharajganj News : देश में आम चुनाव इस समय चरम पर है आखरी चरण के चुनाव प्रचार प्रारम्भ हो गया है इसी कड़ी में महराजगंज संसदीय क्षेत्र के अड्डा बाजार में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी वीरेन्द्र चौधरी के समर्थन में मध्यम प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह ने एक जनसभा को सम्बोधित किया l

कार्यक्रम के प्रारम्भ में सपा के प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य बब्लू शाही ने कहा कि तानाशाही सरकार बदलने के लिए हाथ का साथ जरूरी है जबकि पूर्व विधायक और समाजवादी नेता कुंवर कौशल उर्फ़ मुन्ना ने जनता से अपील किया है कि हमको आपने यदि अठत्तर हजार वोट दिया तो हमारे प्रत्याशी गठबंधन के वीरेन्द्र चौधरी एक लाख वोट देकर हिंदुस्तान की महापंचायत में भेजने का कार्य आपको करना है जिससे देश और संविधान को बचाया जा सके l  इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी वीरेन्द्र चौधरी ने कहा कि एक आम किसान का बेटा चुनाव लड़ रहा है जबकि एक उद्योग पति चुनाव लड़ रहा यह तय करना जनता की जिम्मेदारी है कि वह किसको चुनती है महराजगंज के जिलापंचायत में गोरखपुर के ठेकेदारों को ही काम मिलता है हमारी सरकार आई तो हम जांच करा कर दूध का दूध पानी का पानी करेंगे और एक आयोग का गठन करा कर रिकवरी करवाया जाएगा l 

दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और बाबा की चुटकी ली उन्होंने कहा कि महाराज जी की सरकार में लूट की खुली छूट है थाने तहसील बिक जा रहे हैं। सरकार संविधान में संशोधन करके आरक्षण को समाप्त करना चाहती है जबकि कांग्रेस बाबा साहब के संविधान को बचाने के लिए आखरी सांस तक लड़ेगी हमारी सरकार ने बहत्तर हजार करोड़ों रुपये की कर्ज माफी किसानों की कर दी जबकि मोदी जी ने सिर्फ अडानी अम्बानी का सोलह लाख करोड़ माफ कर गरीब को और गरीब अमीर को और अमीर बनाने का कार्य कर रही है l

जितना कर्ज आजादी से 2014 तक भारत पर था उतना भाजपा ने दस वर्षो में ही कर्जा ले लिया है देश किसानों नौजवानों का है मोदी कहते है मगर देश में किसान और नौजवान खुदकुशी करने को मजबूर है खाद पहले चार सौ में पचास किलो मिलती थी अब पंद्रह सौ में चालीस किलो का मिलता है भाजपा भ्रष्टाचार अड्डा बन चुकी भाजपा ऐसे वाशिंग मशीन के रूप में है जिसमे आते है सबके पाप धुल जाते हैं l हमारी सरकार यदि बनती है तो महिलाओं को 8500 हर महीना, मनरेगा में 400प्रति दिन, किसानों का कर्जा माफ बिजली 300यूनिट फ्री राशन 20 किलो और तीस लाख पदों पर तत्काल भर्ती करने का निर्णय राहुल गांधी और गठबंधन के नेताओं ने लिया है यह इंडिया गठबंधन की गारंटी है l 

Also Read