Maharajganj News : महाराजगंज में जिला न्यायाधीश और डीएम ने किया जिला कारागार का निरीक्षण, दिए ये निर्देश

UPT | जेल का निरीक्षण करने गए अधिकारीगण।

Jun 15, 2024 00:43

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने कारागार में मौजूद बंदियों के संख्या की जानकारी ली और कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्यायों को सुना और निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश जेल अधीक्षक को दिया।

Maharajganj News : खबर यूपी के महराजगंज से है। जहां जिला न्यायाधीश नीरज कुमार व जिलाधिकारी अनुनय झा तथा पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा जिला कारागार महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। जेल निरीक्षण के दौरान जेल के बैरक, मेस व जेल परिसर की साफ-सफाई आदि का निरीक्षण कर कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्यायों को सुना तथा उनके निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिया।

जेल में निरुद्ध कैदी किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि या अवांछनीय तत्व न पाए जाएं इसके लिए जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समय-समय पर आकस्मिक निरीक्षण के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन सुनिश्चित करे कि कोई भी बंदी विधिक सहायता से वंचित न रहने पाए। निरीक्षण के दौरान जेल में कम 695 बंदी निरुद्ध थे। जिला जज नीरज कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने जेल परिसर की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की।
  वहीं निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने कारागार में मौजूद बंदियों के संख्या की जानकारी ली और कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्यायों को सुना और निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश जेल अधीक्षक को दिया। उन्होंने बीमार कैदियों के इलाज की व्यवस्था की भी जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान सचिव जिला विधिक प्राधिकरण मनोज कुमार, सीजेएम मुकेश यादव, जेल अधीक्षक प्रभात सिंह सहित अन्य जेल अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Also Read