महाराजगंज में डबल मर्डर से सनसनी : पति ने पत्नी और मासूम बेटे की धारदार हथियार से की हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस 

UPT | घटना की जानकारी करती पुलिस

Jul 14, 2024 20:05

महाराजगंज में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां बृजमनगंज थाना क्षेत्र स्थित धानी बाजार में एक डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। घटना में महिला व उसके 8 साल के...

Maharajganj news : महाराजगंज में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां बृजमनगंज थाना क्षेत्र स्थित धानी बाजार में एक डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। घटना में महिला व उसके 8 साल के मासूम बच्चे की धारदार हथियारों से रेतकर हत्या की गई है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि महिला का पति बताया जा रहा है। जो घटना को अंजाम देने के बाद से फरार है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

कमरें में मिले दोनो के शव
जानकारी के मुताबिक महिला के ससुर राजेंद्र नाथ मिश्र ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी बहू व उसके पोते घर में हैं और बाहर से ताला बंद है। घटना की जानकारी के बाद भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जब घर का ताला तोड़कर अंदर घुसी तो महिला व उसके बच्चे का खून से तथपथ शव पड़ा मिला। 

पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की
पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि महिला का पति शशिभूषण रात में घर में मौजूद था और घटना के बाद से वह गायब है। पुलिस को आशंका है कि महिला व उसके बच्चे की हत्या महिला के पति ने ही की है। हत्या की घटना को किन कारणों से अंजाम दिया गया, अभी इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Also Read