भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर से विदेशी महिला गिरफ्तार : सीमा पर तैनात SSB के जवानों ने घुसपैठ करते पकड़ा, पूछताछ के बाद वापस भेजा नेपाल

UPT | सोनौली बार्डर से संधिग्ध विदेशी महिला को पकड़ा

Apr 24, 2024 16:49

भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर से संधिग्ध विदेशी महिला को हिरासत में लिया गया है। भारत नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी के जवानों ने घुसपैठ करते हुए महिला को पकड़ा है...

Maharajganj News : भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर से संधिग्ध विदेशी महिला को हिरासत में लिया गया है। भारत नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी के जवानों ने घुसपैठ करते हुए महिला को पकड़ा है। महिला के कब्जे से कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि महिला इंडोनेशिया की रहने वाली है और वह मुंबई जाने की फिराक में थी।

मुबंई जाना चाहती थी महिला
चुनाव के बीच घुसपैठ का मामला सामने आया है। भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली बॉर्डर से  SSB के जवानों ने भारत की सीमा में अवैध तरीके से घुसपैठ करते हुए महिला को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि महिला नेपाल से भारत की सीमा में अवैध तरीके से घुसपैठ कर रही थी। एसएसबी के पूछताछ करने पर पता चला कि महिला इंडोनेशिया की रहने वाली है। महिला के कब्जे से कई फर्जी दस्तावेज भी बरामद किये गए। एसएसबी की पूछताछ में पता चला कि महिला भारत में घुसकर मुबंई जाने की फिराक में थी। इसके बाद SSB ने महिला को इमिग्रेशन विभाग को सौंप दिया।

पूछताछ के बाद वापस नेपाल भेजा गया
नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश करते समय एक विदेशी महिला को जांच के दौरान इमिग्रेशन कार्यालय सोनौली के अधिकारियों द्वारा रोककर उसके प्रपत्रों की जांच की गई, जिसमें महिला का नाम इसनैनी जन्मतिथि(15-12-1983) पासपोर्ट नंबर (C6622254) पासपोर्ट जारी (26-02-2020) पासपोर्ट समाप्ति (26-02-2025) राष्ट्र इंडोनेशिया पाया गया। वहीं महिला से पूछताछ के बाद वापस नेपाल भेज दिया गया है।

Also Read