Gorakhpur News : पुलिस ने विदेशी नागरिक के गायब बैग को पांच घंटे में खोज निकाला, लंदन के क्रिस ने बोला-थैंक्यू

UPT | पुलिस ने क्रिस कुटलर का बैग लौटाया।

Apr 27, 2024 22:52

लंदन के क्रिस कुटलर आर्कियोलॉजिकल सर्वे करने के लिए भारत की यात्रा पर हैं। वे शनिवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से काठमांडू जाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच गेट नंबर 4 के पास एक ऑटो से क्रिस का बैग गायब हो गया।

Gorakhpur News : गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को आर्कियोलॉजिकल सर्वे करने भारत आए ब्रिटिश नागरिक के महत्वपूर्ण दस्तावेज समेत 2 लाख की कीमत के भरे सामान का बैग गायब हो गया। गोरखपुर पुलिस ने लंदन के क्रिस कुटलर का खोया बैग पांच घंटे में ढूंढ निकाला। लंदन के क्रिस कुटलर आर्कियोलॉजिकल सर्वे के लिए वाराणसी से चलकर गोरखपुर के रास्ते काठमांडू जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे स्टेशन के पास एक ऑटो में इनका बैग छूट गया था। बैग में तकरीबन दो लाख रुपये से अधिक का सामान भी रखा था। एसपी सिटी के निर्देश पर विदेशी नागरिक के सामान को बरामद करने के लिए कैंट पुलिस ने रेलवे स्टेशन और आसपास के करीब 50 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला था। 

आर्कियोलॉजिकल सर्वे करने के लिए भारत की यात्रा पर हैं क्रिस कुटलर 
लंदन के क्रिस कुटलर आर्कियोलॉजिकल सर्वे करने के लिए भारत की यात्रा पर हैं। वे शनिवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से काठमांडू जाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच गेट नंबर 4 के पास एक ऑटो से क्रिस का बैग गायब हो गया। बैग में उन्होंने जरूरी कागजात के साथ ही कैमरा, आईपॉड, कैमरा लगा चश्मा और मोबाइल रखे थे। इनकी कीमत 2 लाख रुपये है। सामान गायब होने के बाद क्रिस सकते में आ गए। उन्होंने पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी।

सीसीटीवी कैमरे की मदद से मिला बैग
विदेशी नागरिक का सामान गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी केके बिश्ननोई के निर्देश पर कैंट इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा ने अलग-अलग टीमों को लगाया था। इस दौरान एक टीम आईटीएमएस कैमरों की जांच कर रही थी। इस दौरान क्रिस कुटलर भी टीम के साथ कैमरों से जगह की पहचान कर रहा था। उन्होंने सीसीटीवी की मदद से ऑटो की पहचान कर ली। इसके बाद क्रिस कुटलर के गायब हुए सामान को बरामद कर उन्हें सौंप दिया गया। सामान मिलने के बाद लंदन के रहने वाले क्रिस कुटलर ने गोरखपुर पुलिस के काम की सराहना करते हुए पुलिसकर्मियों को थैंक यू बोला है।
 

Also Read