Kanpur News : इंसानों के साथ पुलिस को मुर्दों की भी करनी पड़ रही है सुरक्षा, जानें क्या है पूरा मामला

UPT | ताबूत में बंद करके सुरक्षित रखा गया कंकाल

Jul 01, 2024 00:13

कानपुर शहर के साढ़ थाना से एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जिसने सभी को परेशान कर दिया है। घाटमपुर पुलिस के ऊपर आम इंसान के साथ साथ अब मुर्दों की भी देखभाल करनी पड़ रही है।

Kanpur News : कानपुर शहर के साढ़ थाना से एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जिसने सभी को परेशान कर दिया है। घाटमपुर पुलिस के ऊपर आम इंसान के साथ साथ अब मुर्दों की भी देखभाल करनी पड़ रही है। जी हां यह कोई कहानी नहीं बल्कि सच्ची घटना है। जहां साढ़ थाने के भीतरगांव चौकी में लगभग 45 महीने से एक मानव कंकाल ताबूत में रखा है। जिसकी देखरेख पुलिस कर रही है। वजह यह है कि अभी तक कंकाल का डीएनए रिपोर्ट न आने के चलते यह सरदर्द पुलिस के लिए बना हुआ है।

ये है पूरा मामला
बता दें कि कानपुर जिले के साढ़ थाना क्षेत्र के बेहटा बुजुर्ग गाँव के किनारे बीते 30 सितंबर 2020 को पेड़ पर फांसी के फंदे पर पुलिस को एक कंकाल लटका मिला था। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया था और ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। ग्रामीणों द्वारा मिली सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इसके साथ कंकाल का ही डीएनए सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, लेकिन किसी ने अभी तक कंकाल को शिनाख्त नहीं की है। कंकाल पर अभी तक किसी का दावा न होने से अभी तक डीएनए मिलान नही हो पाया है। जिसके चलते अभी तक लैब से डीएनए रिपोर्ट नहीं आई है। जिसके चलते पुलिस 45 महीने से मानव कंकाल को सुरक्षित ताबूत में बंद करके चौकी में रखे हुए है। यहां पर ताबूत भीतरगांव चौकी के एक किनारे पर बने जीने के ऊपर रखा हुआ है। वही बगल के बने में पुलिस कर्मी सोते है।

अभी तक कंकाल की शिनाख्त नहीं हो पाई
वही इस पूरे मामले पर साढ़ थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि कंकाल की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसलिए यह मानव कंकाल ताबूत में बंद करके सुरक्षित रखा गया है। अगर कोई कंकाल की शिनाख्त कपड़े और अन्य समान देखकर करता है तो डीएनए रिपोर्ट का मिलान कराकर मानव कंकाल का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

Also Read