सपा मुखिया ने कसा तंज : बीजेपी शाखा लगाएगी, तो सपाई पौधे लगाकर जड़े मजबूत करेगी

UPT | सपा मुखिया अखिलेश यादव

Jun 30, 2024 18:34

सपा मुखिया अखिलेश शनिवार शाम सैफई स्थित अपने आवास पहुंचे। इसके बाद रविवार को उन्होंने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके साथ उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

Etawah News : लोकसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी का आत्मविश्वास बढ़ा है। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव का प्रदेश लेकर संसद तक दबदबा देखने को मिल रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी शाखा लगवाएगी। हम पौधे लगाकर जड़े मजबूत करेंगे। हम जमीनी लोग हैं, हमें जड़ों की अहमियत का अंदाजा है।

रविवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव सैफई स्थित कार्यालय मे कार्यकर्ताओं और पदाधिकरियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बीजेपी का मनोबल गिरा है। यह लोग समाजवादियों का सामना नहीं कर पा रहे हैं। शनिवार शाम अखिलेश यादव सैफई स्थित अपने आवास पहुंचे थे।

संसद सत्र के बाद होगी चर्चा
सपा मुखिया संसद सत्र खत्म होने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विधानसभा उपचुनाव को लेकर चर्चा करेंगे। यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इंडिया गठबंधन मिलकर उपचुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है।

इन सीटों पर होने हैं उपचुनाव
यूपी की दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। जिसमें कहरल, मिल्कीपुर, कटेहरी, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर, मीरापुर, फूलपुर, मंझवा, सीसामऊ विधानसभा सीटें शामिल हैं। सपा मिल्कीपुर विधानसभा सीट से अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को उतार सकती है। वहीं, कटेहरी सीट से सपा लालजी वर्मा की बेटी छाया वर्मा पर दांव लगा सकती है।

इनके नामों की चल रही चर्चा
लालजी वर्मा अम्बेडकर नगर से सांसद हो गए हैं। सपा फूलपुर सीट से अमरनाथ मौर्य को प्रत्याशी बना सकती है। अमरनाथ फूलपुर से लोकसभा चुनाव लड़े थे। लकिन काफी कम अंतराल से बीजेपी के प्रवीण पटेल से हार गए थे। कानपुर की सीसामऊ की सीसामऊ सीट पर इरफान की पत्नी नसीम को टिकट मिल सकती है।

Also Read