पड़ोसी युवक से थे अवैध संबंध : पत्नी की हत्या कर पति फांसी पर झूला, मरने से पहले बनाया वीडियो, बेटा हुआ अनाथ

फ़ाइल फोटो | मनोज यादव और सोनम

Jul 15, 2024 18:14

इटावा में अवैध संबंधों के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान देदी। पति ने मरने से पहले वीडियो बनाकर रिश्तेदारों को भेजे हैं। वीडियो में उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है।

Etawah News : यूपी के इटावा से एक खौफनाक घटना सामने आई है। इटावा में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया। जिसमें उसने बताया कि पत्नी की हत्या करने के बाद खुद जान देने जा रहा है। इसके साथ ही पति ने बताया कि पत्नी के पड़ोसी युवक से अवैध संबंध हैं। दोनों मौतों का जिम्मेदार पड़ोसी युवक है।

सैफई थाना क्षेत्र स्थित नगला चैनसुख निवासी मनोज यादव उर्फ अवनीश (30 वर्ष) ट्रक चालक है। परिवार में पत्नी सोनम (28 वर्ष) और 7 साल का बेटा है। मनोज और सोनम की शादी 2015 में हुई थी। रविवार रात मनोज ने पत्नी सोनम की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी से झूल गया। सोमवार सुबह घटना की जानकारी हो सकी।

परिवार-ससुराल वालों को बताया निर्दोष
मनोज ने देररात वीडियो बनाकर रिश्तेदारों को भेजे। जिसमें उसने परिवार और ससुराल वालों को निर्दोष बताया था। पड़ोसी युवक और पत्नी के अवैध संबंध होने के चलते इस घटना को अंजाम देने की बात कही। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं, फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्या इकट्ठा किए।

पड़ोसी युवक से संबंधों को लेकर होता था विवाद
सुसाइड करने से पहले मनोज ने वीडियो में बताया कि आरोपी पड़ोसी युवक पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है। मनोज ने दोनों मौतों का जिम्मेदार पड़ोसी युवक को बताया है। जानकारी के मुताबिक विरोध करने पर पड़ोसी युवक उसे धमकाता था। 

Also Read