Kanpur News: स्वास्थ्य सेवा की फिर से खुली पोली, हुआ ऐसा काम की जान कर हो जाएंगे हैरान

UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Oct 14, 2024 12:19

कानपुर में एक बार फिर से स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत का नजारा देखने को मिला है।जहां खटारा एंबुलेंस ने प्रसूता की जान ले ली।वही इस पूरे मामले पर पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात की है।

Kanpur News: कानपुर में एक बार फिर से स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत का नजारा देखने को मिला है।जहां खटारा एंबुलेंस ने प्रसूता की जान ले ली। श्याम नगर स्थित लाइफ लाइन हॉस्पिटल में ऑपरेशन से महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। जिसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई और उसे चिकित्सकों ने हार्ट की समस्या बताते हुए कार्डियोलॉजी के लिए रेफर किया। वही प्रसूता के परिजनों प्रसूता को नर्सिंग होम की एंबुलेंस से कार्डियोलॉजी के लिए निकले, लेकिन बीच में ही जरीब चौकी के पास एंबुलेंस अचानक बंद हो गई। जिसके चलते प्रसूता को कार्डियोलॉजी पहुंचने में देर लग गई और उसकी मौत हो गई।

प्रसूता की हुई मौत
बता दें की नौबस्ता के मौरंग मंडी निवासी रजत की 26 वर्षीय पत्नी खुशबू को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर श्याम नगर स्थित लाइफ लाइन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां ऑपरेशन से खुशबू ने बेटे को जन्म दिया। खुशबू के जेठ चंद्रशेखर ने बताया कि शनिवार शाम अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। दशहरा होने के कारण अस्पताल में उस समय स्टाफ न के बराबर था। काफी दौड़ भाग के बाद डॉक्टर पहुंचे और हार्ट अटैक पड़ने की बात कह कर डॉक्टर ने कार्डियोलॉजी ले जाने की बात कही। वहीं परिजन अस्पताल की एंबुलेंस से प्रसूता को कार्डियोलॉजी ले जाने के लिए निकले कि तभी अचानक जरीब चौकी के पास एंबुलेंस बंद हो गई। चालक के काफी प्रयास के बाद भी एंबुलेंस दोबारा चालू नहीं हुई। इधर जानकारी पर परिजन भी पहुंच गए और चौराहे पर मौजूद पुलिस कर्मियों की मदद से ऑटो से खुशबू को अस्पताल भिजवाया।जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। चंद्रशेखर के अनुसार अगर निजी अस्पताल में डॉक्टर मौजूद होते हैं या रास्ते में एंबुलेंस खराब ना होती तो खुशबू की जान बच जाती।

अस्पताल प्रशासन पर लगा लापरवाही का आरोप
उन्होंने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। वहीं खुशबू के मायके वालों ने ससुराल वालो पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। इस बारे में चकेरी थाना प्रभारी ने कहा मामले की जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कुछ कहा जा सकता है।उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Also Read