लोकसभा चुनाव : कन्नौज से अखिलेश नहीं लालू के दामाद होंगे प्रत्याशी, मुलायम सिंह के बड़े भाई के पौत्र हैं तेज प्रताप

UPT | तेज प्रताप यादव।

Mar 27, 2024 20:52

कन्नौज लोकसभा सीट अखिलेश यादव नहीं बल्कि लालू प्रसाद के दामाद तेज प्रताप यादव प्रत्याशी होंगे। तेज प्रताप यादव मुलायम सिंह बड़े भाई रणवीर सिंह यादव के पौत्र हैं। इस बात को लेकर सवाल गहरा गया है कि अखिलेश यादव कहां से चुनाव लड़ेंगे।

Kannauj News : यूपी की कन्नौज लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ है। इस सीट पर बीते दो दशकों से साइकिल दौड़ रही है। लेकिन लोकसभा चुनाव 2019 में पहली बार बीजेपी ने इस सीट पर कमल खिलाया था। बीजेपी के सुब्रत पाठक ने डिंपल यादव को हराया था। लोकसभा चुनाव 2024 में कन्नौज सीट अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की अटकले लगाई जा रहीं थीं। लेकिन पार्टी सूत्रों से जानकारी निकल कर सामने आई है कि कन्नौज से सीट से लालू प्रसाद यादव के दामाद तेजप्रताप यादव को मैदान में उतारा जा सकता है।

मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई रणवीर सिंह यादव के पौत्र और बिहार के लालू प्रसाद यादव के दामाद तेज प्रताप को कन्नौज सीट से उतारा जाएगा। कन्नौज सीट पर दो दशक तक अखिलेश और डिंपल का कब्जा रहा है। अखिलेश यादव कहां से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। तेज प्रताप यादव इससे पहले मैनपुरी सीट से सांसद रह चुके हैं।

पार्टी हित में लिया जाएगा फैसला
तेजप्रताप यादव सक्रिय राजनीति में हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं। उनकी शादी लालू प्रसाद यादव की बेटी राजलक्ष्मी के साथ हुई थी। जानकारी के मुताबिक लखनऊ में बैठक के बाद इस पर फैसला लिया गया है। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को इस बात के संकेत भी दे चुके हैं। उन्होंने कहा है कि पार्टी के हित को ध्यान में रखकर फैसला लिया जाएगा।
 

Also Read