रिश्तों का कत्ल : सिरफिरे ने परिवार में खेला खूनी खेल, भतीजी की चापड़ से हत्या, छह गंभीर रूप से घायल

UPT | सांकेतिक तस्वीर

Jul 24, 2024 01:02

कानपुर देहात में एक सिरफिरे ने सोमवार आधी रात अपने ही घर में खूनी खेला। सिरफिरे ने पूरे पर चापड़ से हमला कर दिया। जिसमें मासूम भतीजी की मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

Kanpur Dehat News : यूपी के कानपुर देहात से एक खौफनाक घटना सामने आई है। सोमवार देररात एक सिरफिरे युवक ने चापड़ से मासूम भतीजी की हत्या हत्या कर दी। इसके साथ ही अपनी पत्नी, बच्चों समेत छह लोगों पर वार कर घायल कर दिया। चीखपुकार मचने पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आरोपी मौका देखकर फरार हो गया।

भोगनीपुर थाना क्षेत्र स्थित पिपरी गांव निवासी दीपू सोमवार रात पत्नी पूजा और बच्चों के साथ सोया था। दीपू अचानक से देररात लगभग डेढ़ बजे उठा और पत्नी पूजा और सौतेले बेटों उमंग-सूरज पर चापड़ से हमला कर दिया। इसके बाद छत से चढ़कर पूजा के देवर महेंद्र के घर पहुंच गया।

भतीजी की हत्या कर दी
दीपू ने महेंद्र, उसकी पत्नी वीणा, बेटी काव्या (06) बेटे सूर्यांश पर भी चापड़ से हमला कर दिया। जिसमें काव्या की मौत हो गई। ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर आरोपी दीपू मौके से भाग गया। स्थानीय लोग घायलों को सीएचसी और निजि अस्पतालों में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

दीपू से की थी दूसरी शादी
आरोपी दीपू ने इस वारदात को अंजाम क्यों दिया इसका पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों का मानना है कि पूजा के पहले पति की मौत हो गई थी। उसने दूसरी शादी दीपू से की थी। दीपू अपने दोनों सौतेले बेटों से प्यार नहीं करता है। आशंका जताई जा रही है कि इस लिए उसने इस घटना को अंजाम दिया है। इंस्पेक्टर अंजन कुमार का कहना है कि घायल अभी घटना के बारे में कुछ बता नहीं पा रहे हैं।

Also Read