Kanpur News: म्यूजिक लेजर कांबिनेशन संग होगी गगनचुंबी आतिशबाजी, फिर होगा रावण के पुतले का दहन

UPT | रावण का पुतला

Oct 12, 2024 14:02

इस बार दशानन दहन से पहले रामलीला मैदान में कमेटी भव्य ड्राेन शो का आयोजन कराने जा रही है। पिछले कुंभ में हुए लेजर शो के बाद कानपुर में ऐसा एतिहासिक लेजर शो होगा, जिसमें 120 ड्रोन का प्रयोग किया जाएगा।


Kanpur News: असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक कहा जाने वाला विजयदशमी का पर्व आज पूरे देश मे मनाया जा रहा है।इस दिन आज पूरे देश मे रावण के पुतले का दहन किया जाता है।वही कानपुर में भी इस पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।इस बार भी कानपुर के परेड में श्री रामलीला सोसाइटी द्वारा दशहरे के पर्व को लेकर विशेष इंतजाम किए गए है।इस बार दशानन दहन से पहले रामलीला मैदान में कमेटी भव्य ड्राेन शो का आयोजन कराने जा रही है। पिछले कुंभ में हुए लेजर शो के बाद कानपुर में ऐसा एतिहासिक लेजर शो होगा, जिसमें 120 ड्रोन का प्रयोग किया जाएगा।

ड्रोन शो का होगा आयोजन
बता दें कि कई सालों से श्री रामलीला सोसाइटी द्वारा दशहरे के पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।हर बार संस्था द्वारा इस दशहरे के पर्व को लेकर कुछ न कुछ विसेष इंतजाम किए जाते है जिससे कि रावण दहन को लेकर जो दर्शक देखने आते है वह इस पर्व का आनंद उठा सके।इसी क्रम में इस बार दशानन दहन से पहले रामलीला मैदान में कमेटी भव्य ड्राेन शो का आयोजन कराने जा रही है। पिछले कुंभ में हुए लेजर शो के बाद कानपुर में ऐसा एतिहासिक लेजर शो होगा, जिसमें 120 ड्रोन का प्रयोग किया जाएगा।लेजर शो का जिम्मा दिल्ली की कंपनी को दिया गया है। करीब 45 मिनट के शो में होने वाली शानदार आतिशबाजी का नजर लेकर शहरवासी एतिहासिक लेजर शो के गवाह बनेंगे।

लेजर शो में संग होगा म्यूजिक कांबिनेशन, आतिशबाजी
परेड रामलीला कमेटी के सदस्य कमल किशोर ने बताया कि रावण दहन से पहले शाम 8:30 से रामलीला मैदान में ड्रोन शो का आयोजन किया जा रहा है, जो कुंभ मेले में हुए आयोजन के बाद प्रदेश में दूसरा शो होगा। दिल्ली की कंपनी को ड्रोन शो को एतिहासिक बनाने का जिम्मा दिया गया है। ड्रोन शो में परेड ग्राउंड से 120 ड्रोन उड़ाए जाएंगे। ड्रोन से लेजर लाइट निकलेगी, जो मैदान में चल रहे म्यूजिक से रिलेटेड होगी। म्यूजिक, लेजर लाइट के कांबिनेशन से जोड़ कर आतिशबाजी की जाएगी। शो करीब 45 मिनट तक चलेगा, फिर 9:15 बजे रावण दहन किया जाएगा।शो में होने वाली आकाशीय आतिशबाजी इतनी गगनचुंबी होगी कि परेड के आसपास के करीब 5 से 8 किलोमीटर तक के इलाके के लोग इस आतिशबाजी के प्रत्यक्ष गवाह बन सकेंगे।

Also Read