UP Assembly By-Election: उपचुनाव में फिर धमाल मचाएंगे ‘यूपी के दो लड़के’, सीटों का हुआ बंटवारा, बीजेपी ने भी कसी कमर

UPT | राहुल-अखिलेश की जोड़ी

Jul 18, 2024 16:23

यूपी में एक बार फिर से दो लड़कों की जोड़ी देखी जाएगी। लोकसभा चुनाव के बाद अब उपचुनाव में यूपी के दो लड़कों की जोड़ी धमाल मचाने को बेताब है। वहीं, बीजेपी ने भी उपुचाव में 30 मंत्रियों की टोली उतार कर साबित कर दिया है कि उपचुनाव इतना आसान नहीं होने वाला है।

UP News: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-सपा गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन कर बीजेपी को बैकफुट पर धकेल दिया था। यूपी की दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। लोकसभा चुनाव के बाद ‘यूपी के दो लड़के’ एक बार फिर से धमाल मचा सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक सपा और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा हो चुका है। लेकिन अभी इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी 10 में से 03 सीटों पर उपचुनाव लड़ेगी। पिछले दिनों इस पर पूछे गए सवाल पर अखिलेश ने कहा था कि इस चुनाव से सरकार तो बननी नहीं है।

यूपी में विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं। उपचुनावों को विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल मान कर देखा जा रहा है। वहीं, बीजेपी उपचुनाव में सभी दस सीटों को जीतने का दावा कर रही है। बीजेपी ने उपचुनाव को लेकर बड़ी तैयार की है। दस सीटों पर उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने 30 मंत्रियों को मैदान में उतार दिया है। जिसमें 14 कैबिनेट मंत्री और 16 राज्यमंत्रियों की अलग-अलग विधानसभाओं में ड्यूटी लगाई गई है।

करहल-मिल्कीपुर सीट पर झोंकी ताकत
सपा मुखिया अखिलेश यादव की करहल सीट और फैजाबाद की मिल्कीपुर सीट पर चार-चार मंत्रियों को लगाया गया है। यूपी की जिन दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें से 09 सीटों पर जीते विधायक अब सांसद बन गए हैं। वहीं कानपुर की सीसामऊ सीट इरफान सोलंकी को सजा मिलने के बाद खाली हुई है। दो लड़कों की जोड़ी इस लिए उड़ान भर रही है, क्यों कि 09 में से पांच सीटो पर इंडिया गठबंधन ने बीजेपी प्रत्याशियों को पछाड़ दिया था।

इन सीटों पर होने हैं उपुचनाव
यूपी में दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। जिसमें कहरल, मिल्कीपुर, कटेहरी, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर, मीरापुर, फूलपुर, मंझवा, सीसामऊ विधानसभा सीटें शामिल हैं। सपा मिल्कीपुर विधानसभा सीट से अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को उतार सकती है। वहीं, कटेहरी सीट से सपा लालजी वर्मा की बेटी छाया वर्मा पर दांव लगा सकती है। लालजी वर्मा अम्बेडकर नगर से सांसद हो गए हैं। सपा फूलपुर सीट से अमरनाथ मौर्य को प्रत्याशी बना सकती है। अमरनाथ फूलपुर से लोकसभा चुनाव लड़े थे। लकिन काफी कम अंतराल से बीजेपी के प्रवीण पटेल से हार गए थे।

तेज प्रताप यादव हो सकते हैं प्रत्याशी
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। करहल सीट से सपा तेज प्रताप यादव को टिकट दे सकती है। तेज प्रताप यादव लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं। इसके साथ ही मुलायम सिंह यादव के पौत्र हैं। वहीं कानपुर की सीसामऊ सीट इरफान सोलंकी को सजा होने के बाद खाली हो गई है। इस सीट पर सपा पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को उतार सकती है।

Also Read