कृषि विभाग में बड़ा फेरबदल : 22 उप कृषि निदेशकों के तबादले

UPT | उप कृषि निदेशकों के तबादले

Jul 01, 2024 00:45

उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को बड़े पैमाने पर उप कृषि निदेशकों के तबादले कर दिए। इनमें दो अधिकारियों को प्रतीक्षारत रखा गया है।

Short Highlights
  • दो उप कृषि निदेशक प्रतीक्षारत
  • लखनऊ सहित कई जनपदों के अफसरों के तबादले
Lucknow News : कृषि विभाग में रविवार को बड़े पैमाने पर अधिकारियों को स्थानांतरित कर नवीन तैनाती दी गई है। इनमें उप कृषि निदेशक स्तर के 22 अधिकारी शामिल हैं। जिनमें दो अधिकारियों को प्रतीक्षारत रखा गया है। कृषि विभाग में तैनात बलराम वर्मा, नगर उप कृषि निदेशक लखनऊ मण्डल को विषय वस्तु विशेषज्ञ (प्रसार) कृषि भवन लखनऊ, अवधेश कुमार श्रीवास्तव, विषय वस्तु विशेषज्ञ (प्रसार) कृषि भवन लखनऊ को उप कृषि निदेशक (प्रक्षेत्र) कृषि भवन लखनऊ, पीके कनौजिया, सह प्रध्यापक रहमानखेड़ा लखनऊ को उप कृषि निदेशक अयोध्या, डॉ. विपिन बिहारी द्विवेदी, उप कृषि निदेशक हापुड को उप कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) झांसी, थान सिंह गौतम, उप कृषि निदेशक (शोध) इटावा को उप कृषि निदेशक फर्रुखाबाद का दायित्व सौंपा गया है। 

ये भी इधर से उधर
इसके अतिक्ति सुरेन्द्र चन्द्र चौधरी, उप कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) देवीपाटन मंडल गोण्डा को उप कृषि निदेशक श्रावस्ती, राम मिलन सिंह परिहार, उप कृषि निदेशक फतेहपुर को उप कृषि निदेशक पीलीभीत, कमल कटियार, उप कृषि निदेशक श्रावस्ती को उप कृषि निदेशक (भू.सं.) महोबा, प्रीति किरन बाजपेयी, उप कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) अयोध्या को सह प्रध्यापक, रहमानखेडा लखनऊ, डा० अशोक कुमार, उप कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) झांसी को उप कृषि निदेशक (शोध) मेरठ, राजेश कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक देवरिया को उप कृषि निदेशक (शोध) हरदोई, जनार्दन, उप कृषि निदेशक चन्दौली को उप कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) आजमगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। 

दो उप कृषि निदेशक प्रतीक्षारत
नवप्रोन्नत उप कृषि निदेशकों में योगेन्द्र कुमार को उप कृषि निदेशक हापुड और सुभाष मौर्या को उप कृषि निदेशक देवरिया का पदभार दिया गया है। वहीं शिव कुमार, उप कृषि निदेशक (शोध) वारणसी और आरपी चौधरी, उप कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) बरेली को प्रतीक्षारत रखा गया है। इसके अलावा भीमसेन, उप कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) वाराणसी को उप कृषि निदेशक चन्दौली, डा. संजय त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक अयोध्या को उप कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) लखनऊ, अजीत कुमार सचान, उप कृषि निदेशक (शोध) हरदोई को उप कृषि निदेशक (प्रशिक्षण) कृषि भवन लखनऊ, अनिल कुमार यादव, उप कृषि निदेशक फर्रुखाबाद को उप कृषि निदेशक लखनऊ, संतोष कुमार राय, उप कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) लखनऊ को उप कृषि निदेशक (भू.सं.) प्रयागराज, राजीव कुमार, उप कृषि निदेशक (शोध) मथुरा को उप कृषि निदेशक मथुरा का पदभार दिया गया है। 

Also Read