Afzal Ansari News : अफजाल अंसारी की अर्जी पर हाई कोर्ट में सुनवाई आज, फैसले पर टिका राजनीतिक भविष्य

UPT | फजाल अंसारी

Apr 12, 2024 12:08

माफिया मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। अफजाल अंसारी ने गैंगस्टर मामले में मिली 4 साल की सजा रद्द किए जाने को लेकर अपील दाखिल की है।

Lucknow News: बसपा से निलंबित  सांसद, गाजीपुर संसदीय सीट से सपा के प्रत्याशी अफजाल अंसारी की अर्जी पर शुक्रवार को हाई कोर्ट में सुनवाई है। गैंगस्टर केस में 4 साल की सजा को रद्द करने के लिए अफजाल ने अपील की थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट को निर्णय लेने के लिये कहा है। इसी निर्णय पर अफजाल का राजनीतिक भविष्य टिका है।

अर्जी पर संजय सिंह की एकलपीठ सुनवाई करेगी
अफजाल अंसारी की अर्जी पर जस्टिस संजय सिंह की एकलपीठ सुनवाई करेगी। अफजाल अंसारी को पिछले साल 29 अप्रैल को गैंगस्टर मामले में गाजीपुर की विशेष अदालत ने 4 साल कैद की सजा सुनाई थी। सजा सुनाए जाने के कारण अफजाल अंसारी को जेल जाना पड़ा और उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी। बाद में हाईकोर्ट ने अफजाल अंसारी को जमानत दे दी थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अफजाल अंसारी की 4 साल की सजा पर रोक लगा दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता कुछ शर्तों के साथ बहाल करने का आदेश दिया था।
ये भी पढ़ें:-सपा ने गाजीपुर से अफजाल अंसारी को टिकट दिया : घोषित 27 प्रत्याशियों में 2 मुसलमान, एक वेंटिलेटर और दूसरा सशर्त जमानत पर
सपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे अफजाल अंसारी
गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के बड़े भाई अफजाल अंसारी इंडिया गठबंधन की ओर से मैदान में हैं। वे समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। अगर हाईकोर्ट ने सजा बहाल की अथवा बढ़ाई तो वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक हाई कोर्ट को इस मामले का निपटारा 30 जून तक करना है।
ये भी पढ़ें:- बहाल हुई अफजाल अंसारी की संसद सदस्यता, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लिया गया फैसला

Also Read