Weather Update : यूपी में गर्मी से मिल सकती है राहत, 47 जिलों में बारिश का अलर्ट...

UPT | प्रतीकात्मक फोटो।

Jun 01, 2024 12:46

यूपी में आसमान से आग बरस रही है। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लेकिन, मौसम विभाग ने अब राहत की खबर दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में गर्मी का असर कम...

Short Highlights
  • यूपी में गर्मी से जल्द मिलेगी राहत
  • मौसम विभाग ने दी जानकारी
  • 47 जिलों में बारिश की अलर्ट
Weather Update : यूपी में आसमान से आग बरस रही है। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लेकिन, मौसम विभाग ने अब राहत की खबर दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में गर्मी का असर कम होने के आसार हैं। अरब सागर से नम हवाएं आने लगीं हैं। इसकी वजह से कई जिलों के तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई।

अभी जारी है गर्मी का कहर
यूपी में भीषण गर्मी का कहर जारी है। 21 जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन, बारिश की खबर ने राहत का एहसास कराया है। कानपुर में गर्मी का 30 साल का रिकॉर्ड टूट गया। शुक्रवार को कानपुर में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि 31 मई, 1994 में 46 डिग्री दर्ज किया गया था। कानपुर में सुबह से ही कड़ी धूप लोगों को सताने लगी थी। सुबह का तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया था।

जून के पहले सप्ताह में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने तपती गर्मी से राहत की खबर दी है। अरब सागर से नम हवाओं का आना शुरू हो गया है। इस वजह से कई जिलों में तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। CSA यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. सुनील पांडेय के मुताबिक, 4 जून तक बारिश के आसार बन रहे हैं। कहीं-कहीं तेज हवाओं का एलर्ट जारी किया गया है। अनुमान जताया गया है कि 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विज्ञानी के मुताबिक कहीं गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। 

इन जिलों में हो सकती है बारिश
भारत मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। विभाग ने सहारनपुर, गाजीपुर, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, बरेली रामपुर, मुरादाबाद, सीतापुर, लखनऊ, हरदोई, बहराइच, बाराबंकी, उन्नाव, गोंडा, गोरखपुर, इटावा, एटा, महामायानगर, मैनपुरी, फर्रुखाबाद समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां 2 जून से लेकर 4 जून तक तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा 20 जून तक यूपी में मानसून दस्तक दे सकता है।

Also Read