UP News : सीएम योगी की अपील, पौधे लगाने के साथ करें उनका संरक्षण 

UPT | पहली जुलाई से वन महोत्सव आयोजित करेगी सरकार

Jun 30, 2024 18:24

उत्तर प्रदेश सरकार पहली जुलाई से वन महोत्सव का आयोजित करेगी। यह महोत्सव सात जुलाई तक चलेगा।

Short Highlights
  • पहली जुलाई से शुरू होगा वन महोत्सव
  • लगाए जाएंगे 'एक पेड़ मां के नाम' 
Lucknow News : पर्यावरण को संतुलित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित करने का उत्तर प्रदेश सरकार हर स्तर पर प्रयास कर रही है। इसको लेकर सरकार पहली जुलाई से वन महोत्सव का आयोजित करेगी। यह महोत्सव सात जुलाई तक चलेगा। इस वन महोत्सव में जहां एक तरफ प्राचीन समय से चले आ रहे वृक्षों की विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश की जाएगी, तो वहीं दूसरी तरफ पौधरोपण से संबंधित जन जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से अपील की कि एक या दो फलदार पौधे अवश्य लगाकर उनका संरक्षण करें। 

स्कूली बच्चों को किया जाएगा जागरूक 
यूपी में जुलाई के पहले सप्ताह में होने वाले वन महोत्सव के अंतर्गत जन जागरूकता के कार्यक्रम होंगे। इसके तहत प्रभातफेरी, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिता व संगोष्ठी आदि का भी आयोजन स्कूली स्तर पर होंगे। साथ ही अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण, वृक्षावरण व पौधरोपण के महत्व, वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण, स्वच्छता-प्लास्टिक के उपयोग को खत्म करने आदि पर जोर रहेगा। 

एक पेड़ मां के नाम
वन महोत्सव के दौरान विरासत वृक्ष वाटिका के लिए प्रचार-प्रसार पर भी विभाग का जोर रहेगा। इसके साथ ही वेटलैंड्स के कैचमेंट में पौधरोपण, नदियों के संरक्षण व पुनरुद्धार के लिये नदी किनारे पौधरोपण, शहरी क्षेत्रों में भी पौधरोपण किया जाएगा। पहली से सात जुलाई तक प्रत्येक जनपदों में भी जनजागरूकता समेत वृहद स्तर पर अनेक कार्यक्रम होंगे। साथ ही केंद्र सरकार के निर्देशानुसार एक पेड़ मां के नाम भी लगाए जाएंगे। 

रोपे जायेंगे 35 करोड़ पौधे 
वन महोत्सव के अलावा योगी सरकार यूपी को हरा-भरा रखने के लिए इस वर्ष भी 35 करोड़ पौधरोपण करेगी। इसके लिए विभागों और मंडलों के लक्ष्य पहले ही निर्धारित किए जा चुके हैं। वन-पर्यावरण विभाग 14 करोड़ तो ग्राम्य विकास विभाग सूबे में लगाएगा 12.59 करोड़ पौधे लगाएगा। वहीं सर्वाधिक लक्ष्य लखनऊ मंडल (4 करोड़) को दिया गया है। 

Also Read