Lucknow Crime : राशन लेने गई महिला का शव जर्जर मकान में मिला, बेटी ने लगाया हत्या का आरोप

UPT | राशन लेने निकली महिला का शव जर्जर मकान में मिला

Oct 07, 2024 20:04

मानक नगर इलाके में राशन लेने गई महिला का शव सोमवार को एक जर्जर मकान में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की बेटी ने पड़ोसी रहे युवक और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

Lucknow News : मानक नगर इलाके में राशन लेने गई महिला का शव सोमवार को एक जर्जर मकान में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की बेटी ने पड़ोसी रहे युवक और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के परिजवारजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

घर से राशन लेने निकली थी महिला
पारा थाना क्षेत्र की निवासी 46 वर्षीय पप्पी मिश्रा रविवार दोपहर करीब 12 बजे घर से राशन लेने लंगड़ा फाटक कंट्रोल कंट्रोल पर गई थीं। इसके बाद घर नहीं लौटी। जब काफी समय बीत गया तो परिवार को चिंता हुई। आसपास उनकी तलाश शुरू की गई। कई घंटे खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिवार ने मानक नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार दोपहर लगभग 12:30 बजे मानक नगर के स्लीपर ग्राउंड कॉलोनी में बृजवासी बेकरी के पीछे बने जर्जर मकान में पप्पी का शव मिला। सूचना पर आई पु​लिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवारजनों को सूचना दी।



बेटी ने लगाया हत्या का आरोप
बेटी प्रिया ने बताया कि सोमवार को मां राशन लेने गई थीं। दुकान बंद होने की वजह से वह वापस लौट रही थीं। रास्ते में एक  ई-रिक्शा आया, जिसमें बैठकर वह चली गईं। सोमवार को उनका शव रामू के पुराने घर में पाया गया। रामू कुछ समय पहले पड़ोस में रहता था। प्रिया ने रामू और उसके साथियों पर मां की हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला के परिवार में चार बेटियां और एक बेटा है। उनके पति का निधन 2023 में हो गया था। इस मामले में इंस्पेक्टर मानकनगर का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Also Read