Lucknow News : बलराम यादव का हाल जानने मेदांता अस्पताल पहुंचे अखिलेश, सेहत को लेकर डॉक्टरों से की बात

UPT | बलराम यादव का हाल जानने मेदांता अस्पताल पहुंचे अखिलेश

Oct 07, 2024 18:58

समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री और विधान परिषद सदस्य बलराम यादव लखनऊ के मेदांता (Medanta Hosiptal) अस्पताल में भर्ती हैं।

Lucknow News : समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री और विधान परिषद सदस्य बलराम यादव लखनऊ के मेदांता (Medanta Hosiptal) अस्पताल में भर्ती हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार शाम मेदांता अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना। बलराम यादव को बीते दिनों तबीयत बिगड़ने पर मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

माइसीनिया ग्रेविस बीमारी से ग्रसित
बलराम यादव माइसीनिया ग्रेविस बीमारी (मांसपेशियों की कमजोरी) से ग्रसित हैं। फिलहाल वह आईसीयू में हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार की शाम बलराम यादव से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे। इस दौरान सपा प्रमुख ने डॉक्टरों ने बलराम यादव के स्वास्थ्य के बारे जानकारी हासिल की। बलराम यादव के जल्द स्वस्थ होने की संभावना है। अखिलेश यादव के साथ सांसद आरके चौधरी समेत कई सपा नेता मौजूद रहे।



पिछड़े वोट बैंक पर अच्छी पकड़
बलराम यादव मूलत: आजमगढ़ के रहने वाले हैं। मुलायम से लेकर अखिलेश सरकार में वह महत्वपूर्ण विभागों के कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। मुलायम सिंह के वह काफी करीबी रहे हैं। वर्ममान में विधान परिषद सदस्य हैं। बलराम यादव का आजमगढ़ में यादव समाज के साथ पिछड़े वोट बैंक पर अच्छी पकड़ है।

मांसपेशियों की कमजोरी का रोग
माइस्थीनिया ग्रेविस (Myasthenia Gravis) यानी मांसपेशियों की कमजोरी का रोग है। इस बीमारी में कमजोरी और थकान होती है। कई मरीजों को सांस लेने में परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। नसों और मांसपेशियों के बीच जंक्शन ब्लॉक होने से ये रोग पैदा होता है। ये समस्या आमतौर पर सीने के पीछे की हड्डी से निकलने वाले केमिकल के कारण शुरू होती है। ये एक प्रकार का न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर (Neurological Disorder) होता है। 
 

Also Read