Hardoi News : बाढ़ग्रस्त उमरिया गांव में धूप सेकता दिखा विशालकाय मगरमच्छ, ग्रामीणों में हड़कंप

UPT | धूप में बैठा मगरमच्छ

Jul 13, 2024 15:27

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पांच नदियों के बढ़े पानी से आई बाढ़ नदियों के किनारे रह रहे लोगों को डराने लगी है, क्योंकि बेतहाशा बढ़े पानी से आम लोगों को परेशानी होने लगी है...

Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पांच नदियों के बढ़े पानी से आई बाढ़ नदियों के किनारे रह रहे लोगों को डराने लगी है, क्योंकि बेतहाशा बढ़े पानी से आम लोगों को परेशानी होने लगी है। जल में रहने वाले जंतु भी अब सूखे स्थान पर आने लगे हैं। ऐसे में शनिवार को एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाने से नदी किनारे रह रहे लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि वह कुछ देर के बाद में वह फिर से नदी के गहरे पानी में चला गया था। 

उमरिया गांव में धूप सेकता दिखा मगरमच्छ
हरदोई के बाढ़ ग्रस्त उमरिया गांव में सूखे स्थान पर धूप सेकता एक विशालकाय मगरमच्छ देखा गया है। हालांकि ग्रामीणों के चिल्लाने के बाद में वह फिर नदी के गहरे पानी में चला गया है। बाढ़ के चलते गांव के अंदर विशालकाय मगरमच्छ के घुसने की आशंका से लोगों में डर और दहशत का माहौल है। उमरिया गांव के किनारे गहरे पानी के किनारे देखे गए मगरमच्छ की जानकारी के बाद ग्रामीणों में हड़कंप की स्थिति है। लोग अपने घरों या घर की छत पर रह रहे हैं। थाना अध्यक्ष आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि लोगों को उसे तरफ जाने के लिए मना कर दिया गया है। बाढ़ के दिनों में यह जलीय जीव इस तरीके से दिखाई पड़ते हैं। लोगों को होशियार रहने और नदी के किनारे से दूर रहने के लिए कह दिया गया है।

कुछ दिन पहले औहदपुर गांव में घुसा था मगरमच्छ
अभी कुछ दिन पहले ही लोनार थाना क्षेत्र के औहदपुर गांव की नाली में करीब तीन कुंतल वजनी मगरमच्छ देखा गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप की स्थिति रही थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम व वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे नदी में छुड़वा दिया था।

Also Read