एक्शन में लखनऊ नगर निगम : 7 दिन में के अंदर हटाए जाएं अवैध यूनीपोल, नगर आयुक्त ने जारी किया आदेश

UPT | पिछले साल इकाना स्टेडियम के पास होर्डिंग गिरने से हुआ था बड़ा हादसा।

Apr 26, 2024 14:03

लखनऊ शहर में लगे सभी अवैध यूनिपोल और होर्डिंग्स को 7 दिन के अंदर हटाए जाएं। इस संबंध में नगर आयुक्त ने आदेश जारी कर दिया है। सात दिन के भीतर अवैध यूनीपोल और होर्डिंग न हटाए जाने पर सख्त कार्रवाई...

Lucknow News : शहर में लगे सभी अवैध यूनिपोल और होर्डिंग्स को 7 दिन के अंदर हटाए जाएं। इस संबंध में नगर आयुक्त ने आदेश जारी कर दिया है। लखनऊ नगर निगम का ये फरमान उन इलाकों के लिए जहां अवैध होर्डिंग्स और यूनीपोल की भरमार है। इसमें जोन चार, छह, सात और आठ में सबसे ज्यादा अवैध होर्डिंग लगी है। 

इन इलाकों में है भरमार
शहर में निशात गंज, कॉल्विन कॉलेज, पेपर मिल, अंबर गंज, कश्मीरी मुहल्ला, आचार्य नरेंद्र देव, मौलाना कल्बे आबिद-1, मौलाना कल्बे आबिद-2, चौक काली जी बाजार, भवानी गंज, शीतला देवी, मल्लाही टोला-1, मल्लाही टोला-2, हुसैनाबाद, दौलत गंज, गढ़ी पीर खां, अमीनाबाज, रकाबगंज, हुसैनगंज, अलीगंज डंडाइया मार्केट की तंग सड़कों में अवैध होर्डिंग लगी हैं।

30 हजार रुपये तक जुर्माना लगेगा
सात दिन के भीतर अवैध यूनीपोल और होर्डिंग न हटाए जाने पर नगर निगम सख्त कार्रवाई करेगा। बिना मंजूरी के होर्डिंग्स, बैनर, बोर्ड और अन्य विज्ञापन लगाने पर 5 हजार से 30 हजार रुपये तक जुर्माना लगेगा। इसे लेकर सभी जोन में व्यापक अभियान चलाने को कहा गया है। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया है कि बारिश और तूफान के दौरान अवैध होर्डिंग्स, कियोस्क, यूनीपोल, ट्रैफिक आइलैंड, बस शेल्टर आदि के गिरने से भारी नुकसान होता है। इसमें कई लोग घायल होते हैं और आर्थिक नुकसान भी होता है।  

राहगीरों के लिए खतरा बने होर्डिंग्स के जर्जर सांचे 
लखनऊ की सड़कें विज्ञापन सामग्रियों से भरी पड़ी हैं। मानकों के विपरीत बड़ी संख्या में होर्डिंग और यूनीपोल लगा दिए गए हैं। यूनिपोल लगाकर विज्ञापन बुक किए जा रहे हैं। हर जोन में अवैध होर्डिंग लगी है। इसमें जोन चार, छह, आठ और 7 में सबसे ज्यादा अवैध होर्डिंग लगी है। इनमें से कई होर्डिंग्स के सांचे जर्जर हो चुके हैं, जिससे राहगीरों की जान को खतरा बना हुआ है। निर्देश के मुताबिक शहर में लगे अवैध यूनीपोल और होर्डिंग्स को 7 दिन के अंदर हटा दिया जाए।

कुर्सी रोड से हटाए जा चुके हैं अवैध यूनीपोल
बता दें कि नगर निगम द्वारा अवैध प्रचार प्रसार के साथ अवैध यूनीपोल और खतरनाक यूनीपोलों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।  पिछले दिनों जोन 3 के अन्तर्गत  अभियान चलाकर कुर्सी रोड इंटीगल यूनिवर्सिटी तक 5 यूनीपोल, जानकीपुरम प्रभात चौराहा से 2 यूनीपोल , लोहिया पथ से दो बस शेल्टर हटाया गया। पॉलिटेक्निक से लेकर चिनहट तिराहे तक  13 यूनीपोल की फ्लैक्स हटवा दी गई। अवैध रूप से लगे यूनीपोल बस शेल्टर ट्रैफिक आईलैंड आदि हटा ले अन्यथा नगर निगम हटवाकर अर्थदंड भी लगा रहा हैं। लेकिन उसके बाद भी इसमें कोई कमी नहीं आई है।

Also Read