UP News : सीएम योगी आदित्यनाथ ने इतिहासकार प्रो. शिवाजी सिंह के निधन पर जताया शोक

फ़ाइल फोटो | प्रो. शिवाजी सिंह

Jul 04, 2024 20:56

प्रो. शिवाजी सिंह जी ने अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भारतीय इतिहास लेखन को भारत केंद्रीय दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Lucknow News:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रख्यात इतिहासविद प्रो. शिवाजी सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा दिवंगत प्रो. सिंह ने भारतीय इतिहास लेखन को नई दिशा दी,उनका निधन राष्ट्र एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। 

भारतीय इतिहास को नई दिशा दी
सीएम योगी ने प्रो. शिवाजी सिंह की पुत्री, खोराबार क्षेत्र के दिव्य नगर गोल्ड निवासी प्रो. शशिप्रभा सिंह को शोक संवेदना भेजा उन्होंने कहा कि प्रो. शिवाजी सिंह जी ने अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भारतीय इतिहास लेखन को भारत केंद्रीय दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

सेवानिवृत्ति के बाद भी अध्यनरत रहे
भारतीय इतिहास पुरातत्व एवं संस्कृति के मर्मज्ञ प्रो. शिवाजी सिंह ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग एवं दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय  के प्राचीन इतिहास पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग में चार दशक तक अध्यापन एवं शोध निर्देशन के साथ अध्यक्ष पद से सेवानिवृत्ति होने के पश्चात भी अनवरत वैदिक साहित्य एवं भारतीय पुरातत्व पर अध्यनरत रहे।

अनन्य भक्त थे शिवाजी सिंह
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रो. शिवाजी सिंह श्री गोरखनाथ मंदिर के अनन्य भक्त थे। सीएम योगी ने महायोगी गुरु गोरखनाथ जी से दिवंगत प्रो. शिवाजी सिंह की आत्मा की चिर शांति प्रदान करने तथा सभी परिवारजनों को अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Also Read