Raebareli News : पुलिस सुरक्षा शाखा के 25 जवानों ने आईडीटीआर सेंटर से लिया प्रशिक्षण, अपर पुलिस अधीक्षक ने दिए प्रमाण पत्र

UPT | जवानों को दिया गया सर्टिफिकेट

Jul 10, 2024 12:23

आईडीटीआर में पुलिस सुरक्षा शाखा के दो दर्जन से अधिक जवानों ने दो दिवसीय प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण ले रहे कर्मियों को वाहन चलाने का तरीका बताया और साथ ही कर्मियों को यातायात नियमों की भी जानकारी दी।

 Raebareli News : हरचंदपुर के दतौली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर (आईडीटीआर) में पुलिस सुरक्षा शाखा के दो दर्जन से अधिक जवानों ने दो दिवसीय प्रशिक्षण लिया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बुधवार को सेंटर पहुंचकर जवानों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

यातायात नियमों की जानकारी दी
आपको बता दें कि आईडीटीआर में हल्के और व्यवसायिक वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के बाद यहां प्रमाण पत्र भी दिया जाता है। आरटीओ विभाग की देखरेख में चल रहे आईडीटीआर सेंटर में पुलिस कर्मियों ने भी प्रशिक्षण लिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण ले रहे कर्मियों को वाहन चलाने का तरीका बताया और साथ ही कर्मियों को यातायात नियमों की भी जानकारी दी।

100 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ईद तक आरटीओ विभाग द्वारा इस सेंटर का संचालन किया जा रहा है। यहां वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। मुख्यमंत्री ने इसका उद्घाटन किया था। आज हमारे सुरक्षा शाखा के करीब 25 पुलिसकर्मियों को यहां प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान कई तकनीकी जानकारियां दी गईं। फ्लीट कैसे लेनी है, इसकी जानकारी दी गई। इस तरह कुल 100 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें 25-25 कर्मियों के समूह को यह प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Also Read