Raebareli News : सांसद केएल शर्मा ने प्रजापति समाज के कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

UPT | कार्यक्रम में उपस्थित सांसद के एल शर्मा

Jul 23, 2024 00:34

रायबरेली के सिविल लाइंस पर एक स्थानीय होटल में प्रजापति उत्थान महासभा रायबरेली द्वारा मेधावी छात्रों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि अमेठी सांसद के एल शर्मा…

Raebareli News : रायबरेली के सिविल लाइंस पर एक स्थानीय होटल में  प्रजापति उत्थान महासभा रायबरेली द्वारा मेधावी छात्रों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एडवोकेट चंद्रिका प्रसाद ने समाज के मेधावी छात्रों को कभी न रुकने और निरंतर चलते रहने और बिना थके अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की बात कही। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पधारे किशोरी लाल शर्मा सांसद अमेठी उपस्थित हुए।

सांसद किशोरी लाल शर्मा का गर्मजोशी व ताजपोशी के साथ स्वागत
प्रजापति उत्थान महासभा रायबरेली के अध्यक्ष अवधेश प्रजापति ने सांसद किशोरी लाल शर्मा का गर्मजोशी व ताजपोशी के साथ पगड़ी पहनाकर व तलवार भेंट कर स्वागत किया। साथ में जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी रायबरेली का स्मृति प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद किशोरी लाल शर्मा ने प्रजापति समाज के पुरोधा व संविधान निर्माण समिति के सदस्य रत्नप्पा प्रजापति कुम्हार व दक्ष प्रजापति के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर किया। तदोपरांत मेधावियों और जनपद कार्यकारिणी के पदाधिकारी व गैर जनपद से आए हुए समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया। मुख्यातिथि सांसद अमेठी किशोरी लाल शर्मा ने कार्यक्रम में कहा कि प्रजापति समाज अत्यंत सरल स्वभाव व मेहनती किस्म का समाज है। जो जागरूक होने के साथ आज शिक्षा के क्षेत्र निरन्तर आगे बढ़ रहा है और राजनीतिक हिस्सेदारी में भाग ले रहा है।

सांसद ने हर संभव मदद करने को लेकर आश्वासन दिया
सांसद ने समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने और उनकी हर संभव मदद करने को लेकर आश्वासन दिया कि आपके किसी भी प्रकार के कार्यों का निसंदेह तत्परता के साथ निवारण होगा। सांसद किशोरी लाल शर्मा ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के शीर्ष तीन मेधावियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन कर रहे बी डी चक्रवर्ती ने हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को आगे बढ़कर समाज का दीपक बनकर नाम रोशन करने का विस्तार रायबरेली के सभी 18 ब्लॉकों से आए हुए मेधावियों को संकल्प लेकर स्वेच्छा से स्वीकार करने पर जोर दिया। 

इस अवसर पर ये रहे मौजूद
इस अवसर पर वरिष्ठ संरक्षक शिवबालक प्रजापति रामप्रकाश प्रजापति, ओमप्रकाश प्रजापति,सतीश प्रजापति, राजाराम प्रजापति , रामदीन प्रजापति महामंत्री रोहित प्रजापति, एडवोकेट अनिल प्रजापति, वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष आशीष प्रजापति, पंकज प्रजापति (पूर्व जिलाध्यक्ष) प्रोफेसर रामशिव प्रजापति, राकेश प्रजापति (पूर्व जिपंस)ममता प्रजापति (महिला उपाध्यक्ष), दिनेश प्रजापति, सतीश प्रजापति, विनोद प्रजापति, मनोज प्रजापति सहित सैकड़ों की संख्या में प्रजापति समाज के लोग एकत्रित हुए।

Also Read