Raebareli News : लोगों ने हाथ से उखाड़ दी बन रही नई नवेली सड़क, ग्रामीणों ने किया हंगामा

UPT | सड़क को हाथ से तोड़कर दिखाते लोग।

Oct 27, 2024 22:45

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी ) की तरफ से महराजगंज-इन्हौना सड़क मार्ग का निर्माण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। ग्रामीणों ने घटिया निर्माण को लेकर...

Raebareli News : लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी ) की तरफ से महराजगंज-इन्हौना सड़क मार्ग का निर्माण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। रविवार को ग्रामीणों ने घटिया निर्माण को लेकर हंगामा कर दिया। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि लोग हाथ से सड़क उखाड़ रहे हैं। घंटों हंगामा किया गया। लोगों ने नारेबाजी करके विरोध दर्ज कराया और काम को बंद करा दिया।



हाथों से उखाड़ने पर उखड़ जा रही है सड़क
अधिकारियों के मौके पर आने के बाद ही काम शुरू होने देने की बात कही। ग्रामीणों ने बताया कि जिस तरह से सड़क बनाई जा रही है, वह छह महीने भी नहीं चल पाएगी। अभी हाथों से उखाड़ने पर उखड़ जा रही है। क्योंकि घटिया सामाग्री से इसका निर्माण किया जा रहा है। महराजगंज इन्हौना मार्ग लंबे अरसे से बदहाल था। काफी जद्दोजहद के बाद इसका निर्माण कराया जा रहा है। इसकी लंबाई 17 किलोमीटर है। इसका निर्माण करीब 36 करोड़ की लागत से लोक निर्माण विभाग करा रहा है। 

ये भी पढ़ें : हत्या मामले में आठ आरोपी गिरफ्तार : बदला लेने की नीयत से की गई थी युवक की हत्या, पुलिस ने भेजा जेल

 दो महीने भी नहीं चलेगी सड़क
प्रधान रणविजय सिंह ने बताया कि 20 साल बाद यह रोड बन रही है लेकिन घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है। मैंने पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर को फोन किया तो इन्होंने कहा कि काम बंद करवा दिया है, लेकिन ठेकेदार का कहना है कि हम सबसे बेहतर सड़क बना रहे हैं। लेकिन इतना खराब सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है कि यह सड़क दो महीने भी नहीं चलेगी। ग्रामीण कपिल गोस्वामी का कहना है कि 15 साल से इस मार्ग पर आ जा रहा हूं और यह सड़क 15 साल से खराब है अब ये सड़क बन रही है तो इसमें बहुत ही खराब सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है। गिट्टी सही इस्तेमाल नहीं हो रही है और भ्रष्टाचार हो रहा है। ठेकेदार और इंजीनियर सब मिलकर के घटिया सड़क बना रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Prayagraj News : बच्चे न होने पर महिला ने की सुसाइड, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पति के पौरुष की जांच के दिए आदेश

Also Read