Raebareli News : सपाइयों ने उठाई जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग, जमकर किया प्रदर्शन

UPT | जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।

Jul 25, 2024 02:17

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पहुंचकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपते हुए समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी ने रायबरेली जनपद…

Raebareli News : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पहुंचकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपते हुए समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी ने रायबरेली जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने के लिए प्रदेश सरकार से मांग की। वहीं निर्बाध रूप से 18 घंटे बिजली देने की मांग भी की। 

आज प्रदेश में 6 से 8 घंटे बिजली किसानों को मिल पा रही
सपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि इस समय धान रोपाई का सीजन है और अभी भी 70% क्षेत्र धान की रोपाई से वंचित हैं। इस समय जनपद में 6 से 8 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। अखिलेश यादव की सरकार में 18 घंटे बिजली किसानों को मिला करती थी। वहीं आज प्रदेश में 6 से 8 घंटे बिजली किसानों को मिल पा रही है और किसान परेशान हैं।

मांग के अनुरूप पानी न मिलने से नहरें भी सूखी
नहरों में मांग के अनुरूप पानी नहीं मिल पा रहा है। सारी नहरे सूख गई हैं। किसान की फसल चौपट हो गई है। जनपद को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए जो बिजली आ रही है उसे 18 घंटे निर्बाध रूप से रायबरेली के किसानों को मिलनी चाहिए। नहरों में जो मांग है उसके अनुरूप किसानों को पानी मिलना चाहिए।

यूरिया खाद के लिए इस समय हाहाकार मचा हुआ है
 जिलाध्यक्ष ने कहा कि यूरिया खाद के लिए इस समय हाहाकार मचा हुआ है। मजबूरी में किसान डुप्लीकेट खाद लेने की मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं और पुलिस अपराधियों को पकड़ने की बजाय उनको संरक्षण दे रहे हैं। बछरावां पुलिस पर आरोप लगाते हुए इन्होंने कहा कि बछरावां में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के विधायक सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Also Read