4 IAS अफसरों का तबादला : अनिल सिंह को CDO महाराजगंज, संतोष राय VC सहारनपुर विकास प्राधिकरण और अनुराग यादव को बनाया गया सचिव कृषि

UPT | IAS अफसरों का तबादला

Jul 01, 2024 11:21

यूपी सरकार ने रविवार देर रात चार IAS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। अनिल कुमार सिंह को CDO महराजगंज बनाया गया। हिमांशु को CDO हापुड़। संतोष कुमार राय को सहारनपुर...

Lucknow News : यूपी में बीती रविवार की रात चार सरकार ने अचानक IAS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। जिसमें अनिल कुमार सिंह को CDO महराजगंज बनाया गया। इसके अलावा हिमांशु को CDO हापुड़ बनाया गया। संतोष कुमार राय को सहारनपुर विकास प्राधिकरण के वीसी का जिम्मा दिया गया। अभिषेक कुमार को लखीमपुर खीरी का CDO बनाया गया।


अनुराग यादव को बनाया गया सचिव कृषि
अनुराग यादव (IAS 2000) को यूपी सरकार ने सचिव कृषि के पद पर नियुक्ति दी है। यादव ने पहले से ही उत्तर प्रदेश डीजी यूपीडीईएस के सचिव, योजना विभाग में कार्यरत थे। इस नई नियुक्ति से उन्हें कृषि के क्षेत्र में अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने कृषि उत्पादन आयुक्त में अजय के. श्रीवास्तव को अपने साथ संबद्ध कर लिया है। श्रीवास्तव पहले भी विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे हैं और उन्हें इस नई भूमिका में भी कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने की उम्मीद है।

नरेंद्र भूषण बने पंचायतीराज का अतिरिक्त प्रभार
नरेंद्र भूषण को यूपी सरकार ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें प्रमुख सचिव ऊर्जा के पद से हटाकर पंचायती राज विभाग का अधिकार दिया गया है। नरेंद्र भूषण ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में अपनी कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण पहलूओं में योगदान दिया है। उनके नेतृत्व में विभाग ने वैज्ञानिक अनुसंधानों और प्रौद्योगिकी विकास को गति दी। उन्हें पंचायती राज विभाग में जिम्मेदारी देने के फैसले के साथ ही उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का मौका मिलेगा।

Also Read