Lucknow News : बेटे ने मां के सामने खुद को गोली से उड़ाया, नशे का था आदी 

UPT | राघवेंद्र सिंह उर्फ मोनू। 

Sep 20, 2024 13:24

गोमती नगर विस्तार के गीतापुरी में गुरुवार देर रात दुकानदार ने तमंचे से मां के सामने खुद को गोली मार ली। आनन-फानन उसे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Lucknow News : गोमती नगर विस्तार के गीतापुरी में गुरुवार देर रात दुकानदार ने तमंचे से मां के सामने खुद को गोली मार ली। आनन-फानन उसे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, युवक नशे का आदी था। इसी वजह से वह काफी परेशान रहता था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

तमंचा सीने में सटाकर मारी गोली
मूलत: लखीमपुर खीरी निवासी राघवेंद्र सिंह उर्फ मोनू (28) गोमती नगर विस्तार के गीतापुरी में परिवार के साथ रहते थे। वह दुकान चलाने के साथ ही निजी कंपनी में काम भी करते थे। घरवालों ने बताया कि कुछ दिन से उनकी दुकान बंद चल रही थी। जिससे वह डिप्रेशन में चले गए और नशे की गोलियों का सेवन करते थे। गुरुवार रात करीब 12 बजे नशे की गोलियां खत्म हो गई थीं। इससे वह आपे में नहीं रहे। इस दौरान घर में रखा तमंचा लेकर मां के सामने खुद के सीने में गोली मार ली। परिजनों ने तत्काल राघवेंद्र को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

नशे की गोली खाने का था आदी
इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार सुधीर अवस्थी के मुताबिक राघवेंद्र नशे की गोली खाने के आदी थे। परिजनों ने किसी तरह की कोई तहरीर नहीं दी है। फिलहाल मृतक के परिजनों ने काई शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
 

Also Read