अखिलेश के संकेतों के बाद सपा ने खोले पत्ते : खैर से कांग्रेस नेता डॉ. चारू कैन को बनाया प्रत्याशी, गाजियाबाद से सिंह राज जाटव को टिकट

UPT | अखिलेश यादव और राहुल गांधी

Oct 24, 2024 16:46

अखिलेश के संकेतों के बाद सपा ने खोले पत्ते : खैर से कांग्रेस नेता डॉ. चारू कैन को बनाया प्रत्याशी, गाजियाबाद से सिंह राज जाटव को टिकट

Lucknow News : उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियों को और तेज कर दिया है। गुरुवार को सपा ने एक और महत्वपूर्ण सूची जारी की। जिसमें गाजियाबाद और खैर विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। इस सूची के अनुसार गाजियाबाद से सिंह राज जाटव और खैर से डॉ. चारू कैन को पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
 
 गाजियाबाद से सिंह राज जाटव की उम्मीदवारी
समाजवादी पार्टी ने गाजियाबाद सीट से सिंह राज जाटव को अपना उम्मीदवार बनाकर दलित और पिछड़े वर्ग के वोट बैंक को साधने की कोशिश की है। सिंह राज जाटव समाज के कमजोर वर्गों के लिए काम करने वाले एक समर्पित नेता हैं और उनकी गहरी पकड़ जाटव समुदाय में मानी जाती है।

खैर से डॉ. चारू कैन का नामांकन
सपा ने खैर विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता डॉ. चारू कैन को उम्मीदवार बनाया है। डॉ. चारू कैन एक शिक्षित और प्रखर वक्ता मानी जाती हैं। वह विभिन्न सामाजिक मुद्दों विशेषकर महिला अधिकारों और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रही हैं। डॉ. चारू की उम्मीदवारी को लेकर पार्टी का मानना है कि खैर क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता और जनसंपर्क उन्हें एक मजबूत दावेदार बना सकता है। चारु कैन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू की पुत्र वधू है।

Also Read